दिशा पाटनी ने येलो मोनोकिनी में दिखाया अपना हॉट अंदाज, इस गलती के कारण हो गई ट्रोल

Disha Patani New Photo: दिशा पाटनी के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज का इंतजार करते हैं। दिशा ने अब येलो कलर की मोनोकिनी में फोटो शेयर की है। देखें दिशा की नई फोटो...

Disha Patani
Disha Patani 
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर हॉट फोटो शेयर की है।
  • फोटो में दिशा पाटनी येलो कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं।
  • दिशा मोनोकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर हॉट 'बिकनी' तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। ताजा फोटो में दिशा पाटनी ने हॉटनेस की सभी हदें पार कर दी है। फोटो में दिशा पाटनी येलो कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। 
 
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर येलो कलर की 'मोकिनी' में फोटो शेयर किया है। फोटो में दिशा अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, दिशा पाटनी की फोटो ब्लर आ रही है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कैमरे क्वालिटी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "हॉटनेस।"एक अन्य ने लिखा, 'पीला आप पर बहुत जंचता है।'वहीं, एक ने कमेंट किया, 'आप बहुत हॉट हो।'

कोरोना से संक्रमित हुए थे पिता
दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी हाल ही में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। दिशा पाटनी के पिता बिजली विभाग की विजिलेंस यूनिट के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पद पर हैं। दिशा के पिता जांच के सिलसिले में लखनऊ गए थे। 

दिशा पाटनी का जन्म बरेली में हुआ था। दिशा पाटनी के पिता पुलिस ऑफिसर हैं। वहीं, उनकी एक बहन आर्मी में भी हैं। दिशा की मां हाउस वाइफ और उनका एक छोटा भाई भी है। दिशा ने साल 2016 में फिल्म एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से डेब्यू किया था। 

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी सलमान खान की फिल्म राधे में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। अब सलमान ने फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। 

दिशा पाटनी इस साल की शुरुआत में मोहित सूरी की फिल्म मलंग में भी नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर