शूटिंग छोड़ अचानक गायों संग वक्त बिताने लगीं दिशा पाटनी, बीच पर दिखा ऐसा नजारा - Viral Video

Malang Star disha patani Spending Time With Cows: दिशा पाटनी अपने एक नए वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में दिशा पाटनी कुछ गायों के साथ वक्त बिता रही हैं। 

Aditya roy kapur Malang Co Star disha patani Spending Time With Cow Viral video
दिशा पाटनी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी की हाल ही में रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म मलंग रिलीज हुई है।
  • मलंग में पहली बार दिशा ने आदित्य रॉय कपूर ने साथ स्क्रीन शेयर की है।
  • ऑडियंस को ये फ्रेश जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम बोल्ड एंड हॉट तस्वीरों से भरा हुआ है। अक्सर मलंग स्टार दिशा पाटनी अपने फैन्स के लिए नई-नई फोटोज शेयर करती रहती हैं। वैसे इन दिनों दिशा पाटनी अपने एक नए वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में दिशा पाटनी कुछ गायों के साथ वक्त बिता रही हैं। 
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी वीडियो में शूटिंग छोड़ अचानक ही गायों के साथ दिखी। पैट लवर दिशा ना सिर्फ उनके साथ प्यार से पेश आईं बल्कि गायों पर हाथ भी फेरती दिखीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

 

मलंग की शूटिंग में दिखा ऐसा नजारा
दरअसल दिशा पाटनी का ये वीडियो बॉलीवुड फिल्म मलंग की शूटिंग के दौरान का है। जब दिशा पाटनी समंदर किनारे अपने को-स्टार आदित्य रॉय कपूर के साथ कुछ रोमांटिक सीन्स की शूटिंग कर रही थीं। तभी शूटिंग सेट पर अचानक कुछ गायें घुस आईं। गायों के बीच में आने से थोड़ी देर शूटिंग में खलल हुई। हालांकि दिशा पाटनी को इन गायों की एंट्री बहुत पसंद आईं और इसीलिए वो शूटिंग के बीच में गायों संग टाइम बिताती दिखीं। दिशा पाटनी ने वीडियो भी शेयर किया और लिखा, 'पहली बार देखा कि बीच पर गायें घुस आईं। देखकर बेहद खुश हो गई।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

 

1 हफ्ते में इतने करोड़ कमा चुकी मलंग
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट की गई मलंग में पहली बार दिशा और आदित्य ने साथ स्क्रीन शेयर की है। ऑडियंस को ये फ्रेश जोड़ी काफी पसंद आ रही है। फिल्म मलंग ने ओपनिंग डे में 6.50 करोड़ रुपए की कमाई थी। बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में दिशा और आदित्य की फिल्म ने 39.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

 

 

 


आपको बता दें मलंग एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के अलावा अनिल कपूर, कुणाल खेमू भी अहम रोल में हैं। फिल्म में मिथुन और अंकित तिवारी जैसे बड़े नामों ने म्यूजिक दिया है। इस फिल्म में दिशा और आदित्य ने हॉट सीन्स भी दिए हैं। अगर वर्कफ्रंट की बात करें दिशा जल्द सलमान खान के साथ फिल्म राधे में काम करेंगी। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर