Divya Dutta Birthday: रात के वक्‍त रेड लाइट एरिया में फंस गई थी ये एक्ट्रेस, भागकर जैसे तैसे बचाई थी जान

बॉलीवुड
Updated Sep 25, 2019 | 09:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Divya Dutta Birthday: ह‍िंदी स‍िनेमा में अलग पहचान के ल‍िए मशहूर अदाकारा द‍िव्‍या दत्‍ता आज (25 स‍ितंबर) 41वां जन्‍मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आपको बता रहे हैं उनके साथ हुई एक झकझोर देने वाली घटना के बारे में

Divya dutta
Divya dutta 
मुख्य बातें
  • 25 स‍ितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना में पैदा हुई थीं द‍िव्‍या दत्‍ता
  • फ‍िल्‍मी दुनिया में आने से पहले मॉडल के रूप में काम करती थीं
  • बेहतरीन अदाकारी के ल‍िए जीत चुकी हैं दर्जनभर पुरस्‍कार

Divya Dutta Birthday: ह‍िंदी स‍िनेमा में अलग पहचान के ल‍िए मशहूर अदाकारा द‍िव्‍या दत्‍ता आज (25 स‍ितंबर) 41वां जन्‍मदिन मना रही हैं। 1977 में आज ही के दिन पंजाब के लुधियाना में उनका जन्‍म हुआ था। स‍िनेमा की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक मॉडल के रूप में सक्रिय थीं। उन्‍होंने कई ब्रैंड्स के ऐड में काम किया है। 1994 में वह पहली बार इश्‍क में जीना इश्‍क में मरना फ‍िल्‍म में नजर आईं। इसके बाद 1995 में वह फ‍िल्‍म सुरक्षा में नजर आईं।

सुनील शेट्टी, आदित्‍य पंचोली और सैफ अली खान स्‍टारर इस फ‍िल्‍म में उन्‍होंने बिंदिया का रोल निभाया था जिससे उन्‍हें अच्‍छी खासी पहचान मिली। उनके जन्‍मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके साथ हुई एक झकझोर देने वाली घटना के बारे में। यह घटना वाकई चौंकाने वाली है। 

यह वाकया साल 2005 का है। दिव्‍या दत्‍ता अपनी मां के साथ एम्सटर्डम में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स समारोह के लिए गई थीं। खाली वक्‍त में वह रात के वक्‍त मां के साथ घूम रही थीं और वह घूमते घूमते रेड लाइट एरिया में पहुंच गईं। उनके पास कैमरा था जिससे वह वहां के फोटो ले रही थीं। उस एरिया में फोटोग्राफी निषेध थी जिसकी वजह से कई प्रोस्टीट्यूट उनके पीछे दौड़ ली। दिव्‍या और उनकी मां ने जैसे तैसे भागकर वहां से जान बचाई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25) on

बेबाक अंदाज के ल‍िए मशहूर दिव्‍या दत्‍ता ने फन्ने खां, इरादा, ब्लैकमेल, बदलापुर, भाग मिल्खा भाग, स्पेशल 26, हीरोइन, दिल्ली 6, उमराव जान जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया हैं। इतना ही नहीं वह शाहरुख खान की फ‍िल्‍म वीर जारा, रणवीर सिंह की लुटेरा, इरफान खान की ब्‍लैकमेल में भी नजर आ चुकी हैं। अब जल्‍द वह झलकी में दिखाई देंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25) on

बेहतरीन अदाकारी के लिए दिव्‍या दत्‍ता को दर्जनों पुरस्‍कार से नवाजा जा चुका है। 2018 में उन्‍हें फ‍िल्‍म इरादा के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इससे पहले वह दो बार जी सिने अवॉर्ड, 2 बार आईफा अवॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर