Divya Dutta Birthday : स्टेनली के डिब्बे से लेकर इरादा तक ये है दिव्या के करियर की बेस्ट फिल्में, एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से जीता दर्शकों का दिल

Divya Dutta Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस ने फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में अपने काम से अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर उनके करियर की बेस्ट फिल्मों के बारे में जानते हैं।

divya dutta
divya dutta  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिव्या दत्ता अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं
  • एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है
  • दिव्या दत्ता के जन्मदिन पर उनके करियर के बेस्ट रोल्स के बारे में जानते हैं

Divya Dutta Birthday : बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में 1977 में हुआ था। दिव्या ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। दिव्या ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने हिंदी, पंजाबी समेत अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

एक्ट्रेस को बॉलीवुड में ब्रेक इश्क में जीना इश्क में मरना से मिला था। एक्ट्रेस को पंजाबी फिल्म शहीद ए मोहब्बत बूटा सिंह से पहचान मिली थी। उन्हें दिल्ली 6, वीरा जारा और वेलकम टू सज्जनपुर, इरादा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके करियर की खास फिल्मों के बारे में जानते हैं।

स्टेनली का डब्बा

ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पार्थ गुप्ते, अमोल गुप्ते और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आए थे। दिव्या दत्ता ने इंग्लिश टीचर मिस रोजी का किरदार प्ले किया था। फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

शहीद ए मोहब्बत बूटा सिंह

दिव्या दत्ता को शहीद ए मोहब्बत बूटा सिंह से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। फिल्म में एक्ट्रेस ने मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया था, जिसे पंजाबी लड़की से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को बेस्ट पंजाबी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

ये भी पढ़ें - Richa- Ali Fazal Wedding: ऋचा और अली की शादी में फोन ले जाने की मनाही नहीं, इस वजह से उठाया गया ये कदम

वीर जारा

शाहरुख खान और प्रिटी जिंटा की फिल्म वीर जारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म में दिव्या ने शब्बो का किरदार निभाया था। दर्शकों को आज भी फिल्म में शब्बो का रोल याद है। 

दिल्ली 6

सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन की फिल्म दिल्ली 6 भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इस फिल्म में दिव्या ने जलेबी का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर में बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल के लिए नॉमिनेशन मिला था।

इरादा

ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अर्शद वार्शी लीड रोल में थे। फिल्म में दिव्या सपोर्टिंग रोल में नजर आई थी। दिव्या को इस फिल्म के क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक से खूब सराहना मिली था। दिव्या को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
 

बदलापुर

वरुण धवन की फिल्म बदलापुर बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। फिल्म में दिव्या का रोल बहुत छोटा था। लेकिन उनकी और वरुण के किसिंग सीन ने खूब सुर्खिया बटोरी थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर