हेमा मालिनी की नातिनों की नई फोटो सामने आई, देखकर आपको भी हो जाएगा प्यार

बॉलीवुड
Updated Dec 27, 2019 | 14:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hema Malini Grand Daughter Photo: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की नातिनों राध्या और मिराया तख्तानी की नई तस्वीर सामने आई है जो बेहद क्यूट है।

Esha Deol and Bharat Takhtani with Daughters
Esha Deol and Bharat Takhtani with Daughters  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस हेमा मालिनी की दोनों नातिनों राध्या और मिराया तख्तानी की नई फोटो सामने आई है
  • ये फोटो हेमा की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि फैमिली फोटो है
  • यह फोटो क्रिसमस के मौके की है, जिसमें पूरा परिवार एक जैसे कपड़े पहने नजर आ रहा है

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल और उनके भरत तख्तानी इस साल जून में पेरेंट्स बने थे और उनके घर बेटी मिराया का जन्म हुआ था। मिराया उनकी दूसरी बेटी इससे पहले दोनों की बेटी राध्या का जन्म साल 2017 में हुआ था, जो कि हाल ही में चार साल की हुईं हैं और इस मौके पर तख्तानी परिवार की एक क्यूट फोटो सामने आई थी। अब एक बार फिर उनके नई फोटो सामने आई है।

क्रिसमस के मौके पर एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी फैमिली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की जो कि बेहद क्यूट है। इस फोटो में ईशा और भरत अपनी दोनों बेटियों के साथ बैठ नजर आ रहे हैं। फोटो में चारों एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं। इस फैमिली फोटो में चारों रेड, व्हाइट और ग्रीन ड्रेस पहने दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर ईशा ने लिखा, 'हमारे बच्चों के साथ क्रिसमस टाइम।' मालूम हो कि ये मिराया का पहला क्रिसमस है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

इससे पहले इसी महीने ईशा ने क्रिसमस से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो राध्या को गोद में लिए खड़ी हैं और उनके पीछे कई क्रिसमस ट्री, गिफ्ट्स और गोल्डन रेंडियर रखे हैं। वहीं एक दूसरी फोटो में राध्या एक सजे हुए क्रिसमस ट्री को देखती दिख रहीं थीं। ईशा ने पिछले महीने मिराया और राध्या की की क्रिसमस ड्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

मालूम हो कि ईशा की दोनों बेटियों के नाम काफी अलग और स्पेशल हैं। ईशा की बड़ी बेटी का नाम राध्या है जिसका मतलब है राधा से है, जिनसे भगवान कृष्ण प्रेम करते थे। वहीं उनकी छोटी बेटी का नाम मिराया है जिसका मतलब भगवान कृष्ण की भक्त (मीरा) है। 

बता दें कि ईशा ने फरवरी 2012 में बिजनेसमैन भारत तख्तानी से सगाई की थी जिसके बाद जून 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद अक्टूबर 2017 में उनकी पहली बेटी राध्या तख्तानी का जन्म हुआ और इस साल जून में मिराया पैदा हुईं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर