नाइटी बेचने वाले का लड़का है Tik Tok स्टार, Virat Kohli और Salman Khan भी खा गए मात

Mr. Faisu Aka Faisal Shaikh Social Media Star Facts: 22 साल का आम लड़का फैजल शेख इंडिया का नंबर-1 सोशल मीडिया स्टार बन चुका है। फैजल लंबे टाइम तक रोड पर सेल्समैन का काम किया है....

Mr Faisu Aka faisal shaikh become social media Star Defeat salman khan virat kohli On tiktok and instagram
फैजल शेख।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 22 साल के फैजल शेख आज सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं।
  • फैजल ने सलमान खान और क्रिकेटर विराट कोहली जैसे नामी सेलेब्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
  • फैजल शेख के एक-एक पोस्ट को कम से कम 17 लाख लाइक मिलते हैं।

सोशल मीडिया स्टार बन चुके फैजल शेख इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। टिक टॉक और इंस्टाग्राम पर फैजल शेख ने फैन फॉलोविंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 22 साल के फैजल शेख ने बहुत बड़ा और सक्सेसफुल मुकाम हासिल किया है। फैजल ने सलमान खान, रणवीर सिंह और क्रिकेटर विराट कोहली जैसे नामी सेलेब्स को भी फैन फॉलोविंग में पीछे छोड़ दिया है। फैजल शेख आज सोशल मीडिया पर मोस्ट पॉपुलर स्टार बन चुके हैं। 
टिकटॉक और इंस्टाग्राम स्टार फैजल शेख के फिलहाल 10.3 मिनियल फॉलोवर्स बन चुके हैं। इंस्टाग्राम पर इतनी बड़ी फॉलोविंग रखते हुए भले ही फैजल अभी फैन्स नंबर्स में सलमान खान, विराट कोहली और रणवीर सिंह से पीछे हैं लेकिन इंगेजमेंट चार्ट में उन्होंने सबको पछाड़ दिया है। फैजल शेख के एक-एक पोस्ट को कम से कम 17 लाख लाइक मिलते हैं जो कि बहुत बड़ी संख्या है। उनके वीडियोज दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mr_faisu_07) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mr_faisu_07) on


जानकारी के मुताबिक फैजल शेख इंडिया में नंबर-1 की एंगेजमेंट रैकिंग रखते हैं। 10.3 मिनियन फॉलोअर्स रखने वाले फैजल का एवरेज एंगेजमेंट रेट 15.20 परसेंट है। वहीं 30 मिलियन फॉलोअर रखने वाले सलमान खान का एंगेजमेंट रेट 4.04 परसेंट और 50 मिलियन फॉलोवर्स के साथ विराट कोहली का एंगेजमेंट रेट 5.38 परसेंट है। यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन ये सच है। वाकई 22 साल का आम लड़का फैजल शेख इंडिया का एंगेजमेंट रैकिंग का नंबर-1 स्टार है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mr_faisu_07) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mr_faisu_07) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mr_faisu_07) on


एक आम लड़के से स्टार बने फैजल शेख का स्ट्रगल काफी मेहनत भरा रहा है। फैजल के पिता बांद्रा में महिलाओं की नाइटी(नाइट वियर) पर एम्बॉयडरी करने का काम करते हैं। फैजल शेख के पिता जावेद शेख का पेशा की नाइटी एम्बॉयडरी करना है और इसी से उनकी रोजी रोटी चलती है। साफ है फैजु की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रही है। यहां तक कि फैजल शेख ने खुद भी काफी टाइम तक हिल रोड पर सेल्समैन का काम किया है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mr_faisu_07) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mr_faisu_07) on

 

पिछले कई सालों तक फैजल शेख से खुद को साबित करने के लिए लंबा स्ट्रगल किया। यहां तक कि उन्हें टिक टॉक पर बैन भी कर दिया गया था लेकिन उन्होंने आस नहीं छोड़ी। आज फैजल शेख एक जाने माने सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर