अपनी दुल्हनिया के साथ दिखे फरहान अख्तर, शादी के बाद सामने आई मिस्टर एंड मिसेज की पहली तस्वीर 

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर हाल ही में पति-पत्नी बने हैं। शादी के बाद इस कपल ने पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दिया है।

Faran Akhar And Shiani Dandekar First Public Appearance After Wedding, Farhan Akhtar And Shibani Dandekar First Pic After Marriage
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 19 फरवरी को हुई थी फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी।
  • शादी में शामिल हुए थे कई बॉलीवुड सितारे।
  • शादी के बाद पहली बार कपल ने दिया पब्लिक अपीयरेंस।

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar First Public Appearance After Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिलहाल शादी का सीजन जारी है। एक के बाद एक बॉलीवुड जगत में शादी के ढोल और नगाड़े बज रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड कपल फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding) ने एक इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी के दौरान अपने रिश्ते को नया नाम दिया। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Sibani Dandekar) ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की। इन दोनों की शादी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। शादी के बाद फरहान अख्तर ने पहली बार अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ पब्लिक अपीयरेंस दिया है (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar First Public Appearance After Marriage)। न्यूली वेड कपल को कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट्स में स्पॉट किया गया।

शादी के बाद पहली बार स्पाॅट किए गए फरहान और शिबानी

शादी के बाद पहली बार फरहान अख्तर और शिबानी ने पब्लिक अपीयरेंस दिया है। एक तरफ जहां फरहान को सिल्क कुर्ता और जैकेट में देखा गया तो वहीं शिबानी ने पिंक शेड की साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने डायमंड जूलरी के साथ पेयर किया था। इस दौरान शिबानी ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी‌ फ्लाॅन्ट की। यह दोनों एक दूसरे के साथ बहुत प्यारे लग रहे थे। अपने मैचिंग आउटफिट्स से इस बॉलीवुड कपल ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 

Also Read: शादी के बंधन में बंधे Anil Ambani के बेटे अनमोल, फंक्शन में अमिताभ की नातिन नव्या ने लूटी महफिल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)

Also Read: ऋतिक रोशन के दिल के बाद सबा आजाद ने बनाई रोशन परिवार में अपनी जगह, आग की तरह फैली यह फोटो 

पब्लिक अपीयरेंस देने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर ने सभी शटरबग्स को मिठाई भी बांटी। फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर की शादी में ऋतिक रोशन, रिया चक्रवर्ती, फराह खान, जोया अख्तर, शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा समेत कई बॉलीवुड सितारों को देखा गया। यह फरहान अख्तर की दूसरी शादी है। इससे पहले एक्टर और डायरेक्टर ने अधुना भबानी से शादी की थी। शादी के 16 साल बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर