फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी में कैसा था सेलेब्स का आउटफिट, किसका लुक था हॉट और कौन लगा फ्लॉप 

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Feb 25, 2022 | 06:59 IST

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही जिसमें कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। जानें किस सेलिब्रिटी के लुक ने जीता दिल तो कौन रहा फ्लॉप। 

Celebs and their look at farhan akhtar and shibani dandear weding, celebrity guests and their looks for farhan akhtar and shibani dandekar wedding
Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 19 फरवरी को हुई थी फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी। 
  • फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी में शामिल हुए थे कई सेलिब्रिटीज। 
  • यहां जानिए कपल की शादी में कैसा था सेलिब्रिटी गेस्ट का लुक। 

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Marriage: शादी मतलब एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट्स। जब भी किसी की शादी होती है तो गेस्ट्स की निगाहें सबसे पहले खाने और फिर दूसरों के आउटफिट्स पर टिक जाती हैं। और जब किसी सेलिब्रिटी की शादी होती है तब हर कोई यह जानने के लिए बेकरार रहते हैं कि उनकी शादी में मौजूद सेलिब्रिटी गेस्ट ने कैसे कपड़े पहने हैं और उनके आउटफिट्स कैसे लग रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी के ढोल-नगाड़े बज रहे थे। फरहान अख्तर ने अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी की थी। इन दोनों की शादी में कई सेलिब्रिटी गेस्ट पहुंचे थे जिनके आउटफिट्स पर लोगों की निगाहें टिक गईं। यहां जानिए इन गेस्ट्स के आउटफिट्स हॉट थे या फ्लॉप। 

इनके लुक थे बहुत हॉट 

शिबानी दांडेकर के वेडिंग आउटफिट्स 

फरहान अख्तर की दुल्हनिया अपनी शादी की जान बनी हुई थीं। उनके वेडिंग आउटफिट्स पर लोगों की नजरें टिक गईं थीं। शिबानी दांडेकर ने अपने मेहंदी सेरेमनी में पायल सिंघल द्वारा डिजाइन किया गया गाउन पहना था जिसमें बारीक डिजाइन बनाए गए थे। शिबानी दांडेकर इस गाउन में बहुत प्यारी नजर आ रही थीं। वहीं उन्होंने अपनी शादी के दिन लाल रंग का गाउन पहना था जिसमें वह किसी सिंड्रेला से कम नहीं लग रही थीं। 

Also Read: अपनी दुल्हनिया के साथ दिखे फरहान अख्तर, शादी के बाद सामने आई मिस्टर एंड मिसेज की पहली तस्वीर 

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने अपनी शादी के दिन ब्लैक सूट पहना था जिसमें वह जेंटलमैन लग रहे थे। उन्होंने अपने हल्दी के दिन अपने लुक को बहुत कैजुअल रखा था। फरहान अख्तर के लुक्स ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था।

अनुषा दांडेकर

अनुषा दांडेकर के आउटफिट्स बहुत खूबसूरत थे। उन्होंने हर एक फंक्शन के लिए बहुत सोच समझकर अपने आउटफिट्स चुने थे। ‌फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के हल्दी सेरिमनी में उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी थी वहीं, शादी के दिन अनुषा ने सफेद रंग का गाउन पहना था जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। 

Also Read: फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की मेहंदी सेरेमनी में ठुमके लगाती नजर आईं अनुषा दांडेकर, देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anusha Dandekar (@vjanusha)

रिया चक्रवर्ती

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर मेहंदी सेरेमनी में रिया चक्रवर्ती ने पीले रंग का लहंगा कैरी किया था जिसके साथ उन्होंने स्टोन वाले ईयररिंग और कंगन पहने थे। रिया चक्रवर्ती इस आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

ऋतिक रोशन

अपने बचपन के दोस्त फरहान अख्तर की शादी में ऋतिक रोशन ने ऑफ वाइट रंग का कुर्ता पजामा पहना था जिसके साथ उन्होंने लाइट शेड का जैकेट कैरी किया था। ऋतिक रोशन का लुक बहुत अच्छा लग रहा था।

शबाना आजमी

शबाना आजमी ने फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में नीले रंग का सूट सलवार पहना था जिसमें फ्लोरल डिजाइन बने हुए थे। शबाना आजमी का यह आउटफिट बहुत सिंपल था लेकिन दिखने में बहुत खूबसूरत था।

शंकर महादेवन

फरहान अख्तर की शादी में शंकर महादेवन भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने डार्क ग्रीन कलर का कुर्ता पहना था। इस कुर्ती में बहुत खूबसूरत डिजाइन पहना हुआ था जो किसी भी शादी के फंक्शन के लिए बेस्ट है। 

फ्लॉप रहे इनके आउटफिट्स

फराह खान

फराह खान ने फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में डार्क ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना था। फराह खान का यह लुक शादी फंक्शन के लिए एकदम फ्लाॅप रहा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर