Film 83: रणवीर सिंह की इस मूवी से ताजा होंगी वर्ल्‍ड कप की यादें, जानें फिल्म से जुड़ी 10 दिलचस्‍प बातें

film 83: भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वर्ल्‍ड कप जीतने के सुनहरे पल को संजोने वाली फिल्म 83 का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा। इसमें रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इस मौके पर जानते हैं मूवी से संबंधित खास बातें।

film 83
film 83   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मूवी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ आएंगे नजर
  • रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे
  • साल 1983 के वर्ल्‍ड कप जीत पर आधारित है यह मूवी

film 83 interesting facts: क्रिसमस वीकेंड पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्‍टारर फिल्म '83 रिलीज होने वाली है। वहीं इसका ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा। ये सिनेमाघरों में उतरने से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। क्रिकेट वर्ल्‍ड कप पर आधारित इस मूवी को लेकर दर्शकों में अभी से बेकरारी नजर आ रही है। इस फिल्म में साल1983 में भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की ओर क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी जीतने के सुनहरे पल को दिखाया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी। इस मौके पर हम आपको मूवी से जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें बताएंगे। 

  1. फिल्म 83 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद पहली ऑनस्क्रीन मूवी होगी। इसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि दीपिका उनकी पत्‍नी रोमी भाटिया के तौर पर नजर आएंगी। 
  2. कबीर खान के निर्देशन में बनी 83 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क, साकिब सलीम, हार्डी संधू, बोमन ईरानी, साहिल खट्टर, अमृता पुरी, ताहिर राज भसीन और निशांत दहिया भी नजर आएंगे।
  3. फिल्म के एक पोस्‍टर में रणवीर सिंह को कप्तान कपिल देव के लुक के साथ क्रिकेट विश्व कप पकड़े हुए देखा जा सकता है। 1983 में भारतीय टीम की ओर से रचे गए इतिहास को दर्शकों के सामने लाने के लिए इस सीन को लॉर्ड्स स्टेडियम की बालकनी में ही शूट किया गया है, यहीं पर असली मैच आयोजित किया गया था।
  4. 83 की शूटिंग मई 2019 में इंग्लैंड में शुरू हुई थी और कुछ महीनों के बाद यह समाप्त हो गई थी। रणवीर सिंह फिल्म में अपने कैरेक्‍टर में ज्‍यादा इंवान्‍व होने के लिए कपिल देव के साथ उनके घर पर सात से आठ दिनों तक रहे थे।
  5. रणवीर सिंह और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने उन खिलाड़ियों पर काफी रिसर्च की जिनकी भूमिका वे निभा रहे हैं। इसके लिए स्‍टार्स ने उनकी क्लिपिंग कई बार देखने से लेकर उनके बारे में स्‍टडी की। 
  6. रणवीर सिंह को कपिल देव के मशहूर 'नटराज शॉट' के मोमेंट को रीक्रिएट करते देखा जा सकता है। अभिनेता ने उस शॉट को फिर से बनाने के लिए खूब मेहनत की है। 
  7. कबीर खान निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण तारीख में बदलाव करना पड़ा। यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
  8. मूवी में कपिल देव की नाबाद 175 रनों की प्रसिद्ध पारी, जिसे बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन) ने किसी कारण से रिकॉर्ड नहीं किया था इस सीन को भी फिल्म में दिखाया जाएगा। 
  9. दर्शकों को उस दौर में ले जाने के लिए फिल्म में टीम के विश्व कप के साथ भारत लौटने के ठीक बाद सुबह क्लिक की गई टीम की तस्वीर भी दिखाई जाएगी। 
  10. 1983 का विश्व कप खेलने वाली भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्‍लेयर्स ने 83 (फिल्म) की टीम को शुभकामनाएं दीं और इस फिल्म को बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर