Fatima Sana Shaikh के घर में लगी आग, एक्ट्रेस ने फायर ब्रिगेड को कहा शुक्रिया

Fatima Sana Shaikh Home: फातिमा सना शेख के घर पर आग लग गई है। हालांकि, वक्त रहते इस पर काबू पा लिया गया है। इस कारण बड़ा हादसा टाल दिया गया है।

Fatima Sana Shaikh
Fatima Sana Shaikh 
मुख्य बातें
  • फातिमा सना शेख के घर पर आग लग गई है।
  • फातिमा सना शेख ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस हादसे की जानकारी शेयर की है।
  • फातिमा ने बताया कि समय रहते अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया।

मुंबई. एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के घर पर बड़ा हादसा टल गया है। दंगल फिल्म की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके घर में आग लग गई है। हालांकि, अग्निशमन दल ने इस पर काबू पा लिया है। 

फातिमा सना शेख ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस हादसे की जानकारी शेयर की है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे घर में आग लग गई है। मैं घबराहट में अग्निशमन दल को फोन किया, वह तुरंत यहां पर पहुंच गए। 

फातिमा आगे लिखती हैं, 'अग्निशमन दल ने आते ही परिस्थितियों पर काबू पा लिया। शुक्रिया मुंबई फायर ब्रिगेड।' पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

फिल्मों से पहले टीवी सीरियल में किया काम 
फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। फातिमा सीरियल बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के साथ सीरियल अगले जन्म मोहे बिटियां ही कीजो में नजर आई थीं। 

फातिमा के पिता विपन शर्मा हिंदू हैं। वहीं, उनकी मम्मी राज तब्बसुम एक मुस्लिम हैं।फातिमा सना शेख को पहचान साल 2016 में आई फिल्म दंगल से मिली थीं। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। 

इन फिल्मों में आई थीं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अनुराग बासु की फिल्म लूडो में नजर आई थीं। इस फिल्म में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा अहम रोल में थे। 

फातिमा सना शेख इसके अलावा फिल्म सूरज पर मंगल भारी में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी अहम रोल में थे। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर