Flyx Filmfare OTT Awards 2020: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में रही पाताल लोक की धूम, देखें पूरी लिस्ट

Flyx Filmfare OTT Awards 2020: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में इस साल पाताल लोक की धूम रही। पाताल लोक ने बेस्ट सीरीज का खिताब जीता। पाताल लोक के एक्टर जयदीप अहलावात को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

Flyx Filmfare OTT Awards 2020
Flyx Filmfare OTT Awards 2020 
मुख्य बातें
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड्स ओटीटी में इस बार पाताल लोक वेब सीरीज की धूम रही।
  • पाताल लोक को बेस्ट वेब सीरीज का अवॉर्ड मिला।
  • पताल लोक के एक्टर जयदीप अहलावत को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

मुंबई. साल 2020 में सिनेमाघर बंद रहे। ऐसे में ये साल डिजिटल यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म के नाम रहा। इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार परफॉर्मेंस के फ्लिक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई है। 

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड में इस साल अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पताल लोक की धूम रही। बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड पताल लोक को मिला। इसके अलावा हाथीराम चौधरी के लिए जयदीप अहलावत को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। 

आर्या वेब सीरीज के लिए सुष्मिता सेन को बेस्ट फीमेल एक्टर का अवॉर्ड मिला। सुष्मिता के अलावा वेब सीरीज दे फैमिली मैन के लिए प्रियामणि को बेस्ट एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड मिला है।   
  

  • बेस्ट सीरीज- पाताल लोक
  • बेस्ट डायरेक्टर (सीरीज)-अविनाश अरु और प्रोसित रॉय (पाताल लोक)
  • बेस्ट एक्टर सीरीज (मेल): ड्रामा- जयदीप अहलावत (पाताल लोक)
  • बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल): ड्रामा- सुष्मिता सेन (आर्या)
  • बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल): ड्रामा-प्रियामणि (द फैमिली मैन)
  • बेस्ट एक्टर, वेब ऑरिजनल फिल्म (फीमेल)- तृप्ति डिमरी (बुलबुल)
  • बेस्ट एक्टर, वेब ऑरिजनल फिल्म (मेल)-नवाजुद्दीन सिद्दीकी (रात अकेली है)

Image

Image

Image

दिव्या दत्ता बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल

  • बेस्ट एक्टर, सीरीज (फीमेल): कॉमिडी-सुमुखी सुरेश (पुष्पावल्ली सीजन 2)
  • बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल, वेब ओरिजिनल फिल्म (मेल)-राहुल बोस (बुलबुल)
  • बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल, सीरीज (फीमेल): ड्रामा-दिव्या दत्ता (स्पेशल ऑप्स)
  • बेस्ट एक्टर इन ए सपॉर्टिंग रोल, सीरीज (मेल): ड्रामा-अमित साध (ब्रीद: इनटू द शैडो)
  • बेस्ट कॉमिडी (सीरीज/स्पेशल)- पंचायत
  • बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल कॉमिडी (मेल)- रघुबीर यादव (पंचायत)

Image

Image

Image

नीना गुप्ता को मिला अवॉर्ड 

  • बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल कॉमिडी (फीमेल)- नीना गुप्ता (पंचायत)
  • बेस्ट फिल्म, वेब ऑरिजनल- रात अकेली है
  • बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल, वेब ओरिजिनल फिल्म (फीमेल)- सीमा पहवा (चिंटू का बर्थडे)
  • बेस्ट डायलॉग- सुमित अरोड़ा, सुमन कुमार, राज निदिमोरू, कृष्णा डीके (द फैमिली मैन)
  • बेस्ट ऑरिजनल साउंडट्रैक, सीरीज- अद्वैत नेमलेकर (स्पेशल ऑप्स)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, सीरीज- आयशा खन्ना: (द फॉरगॉन आर्मी: आजादी के लिए)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर