Ganapath फिल्म में बाप-बेटे की जोड़ी! Tiger Shroff और Jackie Shroff संग एक्शन का तड़का लगाएंगी Kriti Sanon

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 15, 2021 | 20:13 IST

Jackie Shroff To Get Starred in Ganapath: बड़े पर्दे पर दूसरी बार बाप-बेटे की जोड़ी यानी जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ को स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। टाइगर और जैकी के साथ इस फिल्म में कृति सेनन एक्शन का तड़का लगाने वाली हैं।

ganapath film to feature jackie shroff with tiger shroff and kriti sanon, along with tiger shroff and kriti sanon jackie shroff is also going to make his space in the film ganapath
गणपत फिल्म कास्ट  |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म है गणपत।
  • टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे जैकी श्रॉफ।
  • नए अवतार में नजर आएंगीं कृति सेनन।

Jackie Shroff To Share Screen With Tiger Shroff: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने डांस और एक्शन से दर्शकों को दीवाना बना देने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में लंदन में अपनी फिल्म हीरोपंती 2 की शूटिंग खत्म की है। फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद टाइगर श्रॉफ मुंबई वापस लौट आए हैं। मगर कुछ खबरों के अनुसार, वह क्वींस सिटी यानी लंदन विकास बहल की फिल्म गणपत के लिए वापस रवाना होंगे।

इस बार टाइगर श्रॉफ को कृति सेनन की कंपनी मिलने वाली है। हाल ही में मिली एक खबर के अनुसार, विकास बहल की फिल्म गणपत में टाइगर श्रॉफ को भी फीचर किया जाएगा।

दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगे बाप-बेटे 

Pinkvilla की एक खबर के अनुसार, जैकी श्रॉफ अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपत में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। एक इंसाइडर ने यह जानकारी दी है कि इस फिल्म के मेकर्स जैकी श्रॉफ के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं। जैकी श्रॉफ का किरदार इस फिल्म में अहम होगा और वह एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।

फिल्म मेकर्स और जैकी श्रॉफ के बीच बातचीत अभी जारी है और जल्द ही यह खत्म हो जाएगी। गणपत फिल्म की शूटिंग लंदन में 27 अक्टूबर से शुरू हो सकती है। इस फिल्म के कई क्रू मेंबर्स यूके पहुंच चुके हैं और सेट पर काम कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस फिल्म की शूटिंग के लिए इंटरनेशनल शेड्यूल करीब 2 महीनों का होगा। जिसके बाद इस फिल्म के सभी मेंबर्स मुंबई में शूट करने के लिए वापस भारत आ जाएंगे। इससे पहले जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ ने फिल्म बागी 3 में एक साथ स्क्रीन शेयर किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

नए अंदाज में नजर आएंगी कृति सेनन

इस फिल्म में कृति सेनन का अंदाज जरा हटकर होने वाला है। क्योंकि इस फिल्म में कृति सेनन एक्शन करती नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक पोस्टर काफी वायरल हुआ था जिसमें कृति सेनन डर्ट बाइक पर नजर आई थीं। अपने को-स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने के लिए कृति सेनन काफी उत्साहित हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर