Suhana Khan Photos: लॉकडाउन के दौरान गौरी खान को इस काम के टिप्स दे रही हैं सुहाना खान, फोटोज आईं सामने

बॉलीवुड
Updated Mar 31, 2020 | 13:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Photos of Suhana Khan: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने हाल ही में सुहाना खान की फोटो शेयर की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि सुहाना ने उन्हें कुछ खास टिप्स दिए।

Suhana Khan Photos
Suhana Khan Photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गौरी खान ने शेयर की सुहाना खान की फोटो
  • गौरी ने बताया कि सुहाना ने दिए उन्हें मेकअप टिप्स
  • फोटोज में सुहाना का मेकअप परफेक्ट लग रहा है

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान लोगों को घरों में रहने और सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलने की अपील की जा रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस लॉकडाउन का पूरा सपोर्ट कर रहे हैं और घर में वक्त बिता रहे हैं। क्वारेंटाइन के दौरान बॉलीवुड सितारे वर्कआउट, घर के काम, पेंटिंग करके अपने समय का सदुपयोग कर रहे हैं।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी क्वारेंटाइन में हैं। इस दौरान वे अलग-अलग तरह से टाइमपास कर रही हैं। इतना ही नहीं वे अपनी मम्मी गौरी खान को कुछ टिप्स भी दे रही हैं। जिसकी जानकारी खुद गौरी ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Learning.... make up tips @suhanakhan2 #indoor #activity .. A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

दरअसल गौरी ने इंस्टाग्राम पर सुहाना की एक फोटो शेयर की है। इसमें सुहाना परफेक्ट मेकअप के साथ स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं। गौरी ने बताया कि वे मेकअप टिप्स सीख रही हैं और सुहाना इसमें उनका साथ दे रही है। दरअसल सुहाना की फोटो के साथ गौरी ने लिखा कि मेकअप टिप्स सीख रही हूं। इसके साथ उन्होंने इनडोर एक्टिविटी जैसे हैशटैग्स दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Experimenting A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

गौरी के अलावा सुहाना ने भी अपने इस लुक की फोटोज शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'एक्सपेरिमेंटिंग' और लिपस्टिक का ईमोजी बनाया। इन फोटोज में सुहाना एक सेपेगिटी में दिख रही है, जिसे उन्होंने ग्रे हूडी से लेयर किया है। मेकअप की अगर बात करें तो सुहाना हाईलाइटेड चीक्स के साथ न्यूड लिपकलर में दिख रही हैं। उनका विंग्ड आईलाइनर परफेक्ट लग रहा है।

आपको बता दें कि सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं, जहां वो पिछले साल शिफ्ट हुईं थीं। शाहरुख पहले ही बता चुके हैं कि सुहाना एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। वे शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part of Blue) में नजर आ चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर