अक्षय कुमार के बेटे आरव ने इस साल दी उन्हें सबसे बड़ी खुशी, एक्टर ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड
Updated Dec 21, 2019 | 16:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Akshay Kumar on his Son Aarav: अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया कि इस साल जब वो सबसे ज्यादा खुश हुए वो पल उन्हें उनके बेटे आरव ने दिया था। जानें आरव ने ऐसा क्या किया था।

Akshay Kumar with son Aarav
Akshay Kumar with son Aarav 
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया कि साल 2019 का वो कौन सा पल है जब वो सबसे ज्यादा खुश हुए
  • अक्षय ने बताया कि इस साल सबसे ज्यादा खुशी का पल उन्हें उनके बेटे आरव ने दिया
  • मालूम हो कि अक्षय कुमार जल्द ही करीना कपूर के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगे

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसे लेकर वो चर्चा में हैं। दर्शक भी बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में वो एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ नजर आएंगे। 

अक्षय और गुड न्यूज की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। हाल ही में उन्होंने एक वेबसाइट से बात की और इस दौरान वो अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बोले। अक्षय से इस दौरान पूछा गया कि साल 2019 का कौन सा पल उनके लिए सबसे ज्यादा खुशी देने वाला और सबसे ज्यादा दुखी करने वाला था। तो अगर आप उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल अक्षय को सबसे ज्यादा खुशी उनकी फिल्मों की कामयाबी और उनकी कमाई से हुई होगी तो बता दें कि आप बिलकुल गलत है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

 

अक्षय ने बताया कि वो सबसे ज्यादा खुश तब थे जब उन्होंने अपने बेटे आरव के स्कूल के मार्क्स देखे थे, जो कि उनके करियर में सबसे ज्यादा थे। वहीं अक्षय ने बताया कि वो सबसे ज्यादा दुखी तब हुए जब उनकी नानी का निधन हुआ। 

झारखंड चुनाव रिजल्ट 2019 लाइव पढ़ें

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही गुड न्यूज में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके और करीना कपूर के अलावा एक्टर दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी हैं। फिल्म की कहानी दो ऐसे कपल की जिंदगी पर आधारित है जो बच्चा चाहते हैं और इसके लिए आईवीएफ टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हैं। एक जैसा सरनेम होने की वजह से दोनों कपल के सैंपल आपस में बदल जाते हैं जिसके बाद फिल्म में मजेदार मोड आता है। राज मेहता के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म  27 दिसंबर को रिलीज होगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

 

इसके अलावा अक्षय कैटरीना कैफ के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगे। इसके अलावा वो कियारा आडवाणी के साथ फिल्म लक्ष्मी बम में दिखेंगे। इसके साथ ही अक्षय फिल्म पृथ्वीराज में भी काम करते दिखेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर