Kiara Advani: कियारा आडवाणी की बहन ने की सगाई, गुड न्यूज की एक्ट्रेस ने ऐसे किया होने वाले जीजू का वेलकम

बॉलीवुड
Updated Dec 24, 2019 | 15:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kiara Advani Sister Engaged: कियारा आडवाणी जल्द अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इसी बीच खबर सामने आई है कि कियारा की बहन ने सगाई कर ली है।

Kiara Advani sister Ishita Advani engaged kabir singh good newwz actress share photos
कियारा आडवाणी की बहन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कियारा आडवाणी ने साल 2014 में फिल्म फगली से बॉलीवुड में कदम रखा था।
  • फिल्म से कियारा को ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई थी।
  • इस साल आई फिल्म कबीर सिंह ने कियारा को रातोंरात स्टार बना दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लिए साल 2019 बेहद शानदार रहा है। फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद वो एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में सामने आई हैं। इसी के बाद कियारा को बड़े बैनर की कई फिल्में मिलना भी शुरू हो गई हैं। जल्द ही वो अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी। इसी बीच खबर सामने आई है कि कियारा आडवाणी की बहन इशिता आडवाणी ने सगाई कर ली। खुद कियारा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 
कियारा आडवाणी के अपने घर आई इस खुशी को फैन्स के साथ शेयर किया है। उन्होंने इशिता आडवाणी और उनके मंगेतर की एक फोटो शेयर कर बधाई दी हैं। कियारा आडवाणी ने लिखा, 'मेरी बहन को खुश देखने से बेहतर कुछ नहीं है और ये कर्मा विवान तुम हमारे जीवन में लेकर आए हो। मेरे भाई का परिवार में स्वागत है... हमारे परिवार का सबसे पहला नया सदस्य। हम सभी आपसे प्यार करते हैं। तुम दोनों के जिंदगी भर की खुशियां और शुभकामनाएं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kiaraaliaadvani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kiaraaliaadvani) on

कियारा आडवाणी इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में बिजी हैं। इस साल की मचअवेटेड फिल्म गुड न्यूज 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kiaraaliaadvani) on

वैसे आपको बता दें, कियारा आडवाणी ने साल 2014 में फिल्म फगली से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई थी। बाद में वो एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और तेलुगू फिल्म  Bharat Ane Nenu में नजर आई थीं। इस साल रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह ने कियारा को स्टार बना दिया और उन्हें प्रीति के किरदार में बहुत पसंद किया गया। वैसे कियारा के पास फिलहाल पाइनलाइन भूल भुलैया 2, लक्ष्मी बॉम्ब जैसी फिल्में भी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर