Shaan Birthday: 6 साल छोटी गर्लफ्रेंड को शान ने ऐसे किया था प्रपोज, बेहद दिलचस्‍प है उनकी प्रेमकहानी

Singer Shaan Love Story: हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगु समेत कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके सिंगर शान का 30 सितंबर को बर्थडे है। आज वह अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Singer Shaan with his wife
Singer Shaan with his wife  
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सिंगर शान आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • उनका जन्म 30 सितंबर को 1972 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। 
  • शान उनका प्रचलित नाम है जबकि उनका असली नाम शांतनु मुखर्जी है।  

Singer Shaan Love Story: हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगु समेत कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके सिंगर शान का 30 सितंबर को बर्थडे है। आज वह अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 30 सितंबर को 1972 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। ‘दिल चाहता है’, ‘फना’, ‘सांवरिया’, ‘थ्री इडियट्स’ जैसी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड के अनगिनत गानों को अपनी आवाज देने वाले शान के असली नाम से आज तक कई फैंस अनजान होंगे। दरअसल, शान उनका प्रचलित नाम है जबकि उनका असली नाम शांतनु मुखर्जी है।  

शान ने 21 साल पहले गर्लफ्रेंड राधिका (Radhika) से शादी की थी। उन्‍होंने फ‍िल्‍मी अंदाज में राधिका को प्रपोज किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक दिन दोनों बीच पर गए। यहां शान ने घुटनों के बल बैठकर राधिका से कहा- 'ये समंदर, ये आसमां और ये हवाएं गवाह हैं, मैं तुमसे पूछता हूं- क्या मुझसे शादी करोगी?

राधिका को प्रपोज करने के बाद शान उनके पैरेंट्स से मिलने पहुंचे थे रंग-बिरंगी ड्रेस में थे। यह देखकर सब हैरान रह गए थे। आज दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं  और उनके दो बेटे सोहम और शुभ हैं। सिंगिंग के साथ-साथ शान पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। वह साल 2014 में आई फिल्म बलविंदर सिंह फेमस हो गया में नजर आए थे।

शान ने करियर की शुरुआत में कई पुराने गानों के रीमिक्स गानों में आवाज दी थी। वह सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स को आवाज दे चुके हैं। शान को पहचान एल्बम 'तन्हा दिल, तन्हा सफर' से मिली थी। शान पांच बार बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं।

शान को संगीत विरासत में मिला है। उनके पिता मानस मुखर्जी भी एक म्यूजिक डायरेक्टर थे। शान जब 13 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद उनका बचपन काफी मुश्किलों में गुजरा था। शान की मां भी सिंगर थीं। उन्होंने गाना गाकर अपने बच्चों का पालन किया। शान बचपन में एड फिल्मों के लिए जिंगल्स गाते थे।

शान सारेगामापा- लिटिल चैम्प्स’, ’स्टार वॉइस ऑफ इंडिया’ जैसे म्यूजिक रियलटी शो भी होस्ट कर चुके हैं। शान (Shaan) की छोटी बहन सागरिका भी सिंगर हैं और वो भी गाना गाती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर