Sapna Choudhary Photos: सपना चौधरी का साड़ी में दिखा बेहद हॉट अंदाज, लोग बोले- 'पहले वजन कम कीजिए'

Sapna Choudhary Viral Photos: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सपना अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary 
मुख्य बातें
  • सपना चौधरी ने हाल ही में बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
  • फैंस उनकी इन तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
  • बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना अपने गानों और डांस से लोगों का दिल जीतने के बाद इन दिनों सोशल मीडिय पर हरियाणवी भाषा सिखाती हैं। बता दें कि सपना अपने फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो लाल कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। 

लाल साड़ी और ब्लैक ब्लाउज में सपना चौधरी बेहद हॉट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'अच्छा दिखना मतलब अच्छा महसूस करना'। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्ज उनके वजन पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जिम में ज्यादा वक्त दिया करो। तो दूसरे यूजर ने लिखा-मोटे हो गए हो आप। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा-बेली फैट।

वहीं कुछ फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि सपना बिग बॉस 11 में हिस्सा बनने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

बॉलीवुड में सपना चौधरी का आइटम डांस खूब पसंद किया गया था। हरियाणी के रोहतक की रहने वाली सपना चौधरी सबसे चर्चित कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वो बिग बॉस के अलावा बॉलीवुड में भी नजर आईं।

उनके डांस और गानों को पूरे देशभर में खूब पसंद किया जाता है। करियर के शुरुआत में सपना ने काफी मुश्किलों का सामना किया। काफी संघर्ष होने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में एक अलग मुकाम हासिल की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर