Kareena Instagram debut: क्या इंस्टाग्राम पर ये है करीना कपूर का ऑफिशियल अकाउंट? जानें कौन-कौन कर रहा है फॉलो

बॉलीवुड
Updated Mar 05, 2020 | 16:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kareena Kapoor Khan on Instagram: करीना कपूर खान के फैंस बेसब्री से उनके इंस्टाग्राम डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। अब लगता है कि उनका इंतजार खत्म हो गया है। हालांकि इस अकाउंट को अब तक ब्लू टिक नहीं मिला है।

Kareena Kapoor Khan Instagram debut
Kareena Kapoor Khan Instagram debut  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • क्या करीना कपूर खान ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू?
  • करीना के नाम का अकाउंट इंस्टाग्राम पर छाया
  • अब तक अकाउंट को नहीं मिला ब्लू टिक

सोशल मीडिया आजकल बॉलीवुड का एक बड़ा मीडियम बन गया है। किसी फिल्म की घोषणा हो या गाने और ट्रेलर का रिलीज होना, सोशल मीडिया के जरिए ही किया जाता है। फिल्मों की पब्लिसिटी भी सोशल मीडिया पर हो जाती है। आजकल ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर हैं, लेकिन ऐसे भी कुछ टॉप स्टार्स हैं, जिन्होंने अब तक इससे दूरी बना रखी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी इनमें से एक थीं और उनके फैंस बेसब्री से उनका इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने का इंतजार कर रहे थे। लगता है कि अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

दरअसल इंस्टाग्राम पर एक करीना कपूर खान से एक अकाउंट नजर आ रहा है। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी के मुताबिक ये करीना का ऑफिशियल अकाउंट है। हालांकि बाकी स्टार्स की तरह अब तक ये ब्लू टिक के साथ वेरिफाई नहीं हुआ है। हालांकि फैंस इस अकाउंट से बेहद खुश हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Coming soon... A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

इस अकाउंट के अब तक 63.5k फॉलोअर्स हैं और ये अकाउंट किसी और को फॉलो नहीं करता है। हालांकि मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सेलेब्रिटी फोटोग्राफर्स और करीना की स्टाइलिस्ट तान्या घवरी इस अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। इस पर अभी तक सिर्फ एक ही पोस्ट है। ये एक वीडियो है, जिस्में एक ब्लैक बिल्ली चल रही है और इस पर 'Loading' लिखा आ रहा है। इस वीडियो का कैप्शन है, 'जल्द आ रहा है।'

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे पहली बार पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में इरफान खान और राधिका मदान भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा करीना, आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी दिखेंगी। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर