करण जौहर की पार्टी में अकेले पहुंचीं थीं मलाइका अरोड़ा, जानें क्यों नहीं आए अर्जुन कपूर, सुहाना खान भी थीं गायब

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में ग्रैंड पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के तमाम सेलेब्स शामिल हुए। तो आखिर मलाइका के साथ अर्जुन यहां क्यों नहीं पहुंचे?

Malaika Arora with Arjun Kapoor
Malaika Arora with Arjun Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर में अपनें 50वें जन्मदिन पर रखी ग्रैंड पार्टी।
  • करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तमाम सेलेब्स।
  • जानें मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर क्यों नहीं बने पार्टी का हिस्सा?

जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर हाल ही में 50 साल के हो गए और इस मौके पर उन्होंने ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड जगत से लेकर टीवी तक के सितारे पहुंचे। यहां फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी कपल, रुमर्ड कपल समेत तमाम सेलेब्स शामिल हुए लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो यहां नजर नहीं आए। इनमें से एक हैं अर्जुन कपूर। जानें गर्लफ्रेंड मलाइका साथ पार्टी में क्यों नहीं पहुचें अर्जुन कपूर।

Also Read: करण जौहर की बर्थडे पार्टी में इन सेलेब्स ने पहने सबसे खराब कपड़े

क्यों नहीं आईं सुहाना?

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में उनके खास दोस्त शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान नजर नहीं आईं, हालांकि गौरी खान और आर्यन खान इस पार्टी में शामिल हुए। सुहाना करण के काफी क्लोज हैं लेकिन इन दिनों वो ऊटी में अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और इसी वजह से वो पार्टी में शामिल नहीं हो सकीं। 

दीपिका- आलिया भी नहीं हुईं शामिल

इसके अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पार्टी में नहीं पहुंचीं। दीपिका इन दिनों फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर के तौर पर नजर आ रही हैं और इसी वजह से वो पार्टी में नहीं आ पाईं। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे लेकिन पार्टी में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे। आलिया इन दिनों अपने अपकमिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। 

मलाइका संग क्यों नहीं आए अर्जुन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी करण की पार्टी में नजर नहीं आए और मलाइका यहां ग्लैमरस अंदाज में अकेले पहुंचीं। अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द लेडी किलर की नैनीताल में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पति व क्रिकेटर विराट कोहली के बिना ही पार्टी में पहुंचीं, मालूम हो कि विराट एक टूर्नामेंट में बिजी हैं जिसके कारण वो यहां नहीं आ सके। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

Also Read: करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऐश्वर्या-सलमान से करीना-मलाइका सहित पहुंचा पूरा बॉलीवुड, देखें फोटोज

ये सितारे आए नजर

मालूम हो कि करण की पार्टी में तबाब सेलेब्स शामिल हुए। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान,  नव्या नवेली नंदा, शनाया कपूर, अली खान, श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर, टाइगर श्रॉफ, सलमान खान, ऋतिक रोशन, सबा आजाद, माधुरी दीक्षित, श्वेता नंदा सहित कई सितारे यहां पहुंचे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर