डेट पर जाने से पहले फोन स्विच ऑफ कर देती थीं हेजल कीच, गुस्से में युवराज सिंह ने डिलीट कर दिया था नंबर

Hazel Keech Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट हेजल कीच 28 फरवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। हेजल कीच ने साल 2016 में युवराज सिंह से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

Yuvraj Singh And Hezel Keech
Yuvraj Singh And Hezel Keech 
मुख्य बातें
  • हेजल कीच आज (28 फरवरी) को अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं।
  • हेजल कीच और युवराज सिंह की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।
  • हेजल कीच को कॉफी पर ले जाने के लिए युवराज सिंह को तीन साल लग गए थे।

मुंबई. हेजल कीच आज (28 फरवरी) को अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं। हेजल बॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आईं थीं। इसके अलावा हेजल कीच बिग बॉस के सीजन 7 में भी नजर आ चुकी हैं। हेजल कीच ने साल 2016 में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की थी।  

हेजल कीच और युवराज सिंह की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। हेजल कीच को कॉफी पर ले जाने के लिए युवराज सिंह को तीन साल लग गए थे। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब भी वह हेजल से कॉफी के लिए पूछते तो हां कह देती थीं।

बकौल युवराज सिंह- दोनों को जिस दिन कॉफी के लिए जाना होता तो वह फोन स्विच कर दिया करती थीं। इस बात से युवराज सिंह काफी नाराज हो गए थे। युवराज सिंह ने हेजल कीच का नंबर फोन से डिलीट कर दिया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Valentines day handsome. At least we’re in the same time zone this year... almost. Love you A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial) on

 

तीन महीने तक नहीं की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट
युवराज सिंह को हेजल कीच का फेसबुक फ्रेंड बनने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हेजल कीच ने तीन महीने के बाद युवराज सिंह की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। इसके बाद दोबारा दोनों की बात का सिलसिला शुरू हुआ। 

युवराज के मुताबिक  दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के कारण उनकी पहली डेट संभव हो सकी थी। इसके बाद ये दोनों लगातार कई बार मिले थे। हालांकि, हेजल ने कहा कि मुझे बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं।

 

 

इंडोनेशिया में किया था प्रपोज 
युवराज की मम्मी शबनम सिंह ने बताया कि युवराज ने अपने इस अफेयर के बारे में मुझे अपने बर्थडे पर बताया था। शबनम सिंह के मुताबिक युवराज सिंह ने इंडोनेशिया में हेजल कीच को सरप्राइज देते हुए प्रपोज किया था। 

 

 

हेजल ने बताया कि युवराज ने जब मुझे प्रपोज किया तब मुझे लगा कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। हेजल और युवराज की सगाई इंडोनेशिया के बाली में हुई थी। इसमें परिवार के कुछ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर