HIT Movie Trailer: इंटेंस रोल में राजकुमार राव दिखे दमदार, देखें सान्या मल्होत्रा के साथ उनकी फिल्म हिट- द फर्स्ट केस का ट्रेलर

HIT: The First Case Movie Trailer released, video out: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म हिट : द फर्स्ट केस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये एक साउथ की हिट फिल्म का रीमेक है जिसमें राजकुमार राव इंटेंस रोल में नजर आ रही हैं।

HIT The First Case Movie, Rajkummar Rao, Sanya Malhotra,  HIT: The First Case Movie trailer out,  HIT: The First Case trailer kab ayega,  HIT: The First Case movie cast,  HIT: The First Case original movie cast and story
Rajkummar Rao-Sanya Malhotra HIT The First Case Movie Trailer released 
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव की फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' का ट्रेलर रिलीज।
  • ट्रेलर में दिखा राजकुमार राव का इंटेंस लुक।
  • फिल्म का ट्रेलर है दमदार, जानें कब रिलीज होगी फिल्म।

HIT: The First Case Movie Trailer released: राजकुमार राव ने एक्टिंग के तमाम रंग पर्दे पर दिखाए हैं और अब वो एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म हिट : द फर्स्ट केस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यहां हिट से मतलब होमिसाइड इंटरवेंशन टीम से है। HIT: The First Case में राजकुमार के साथ लीड रोल में सान्या मल्होत्रा नजर आ रही हैं। उनके साथ दलीप ताहिल, मिलिंद गुनाजी, शिल्पा शुक्ला और संजय नरवेकर हैं। बता दें कि ये इसी नाम की एक तेलुगु फिल्म का रीमेक है और ओरिजिनल फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर सैलेश कौलानु ने ही इसका निर्देशन किया है। 

HIT: The First Case Movie Trailer Official Video - Watch Here


बता दें कि हिट : द फर्स्ट केस ट्रेलर से पहले फिल्म का टीजर सामने आया था और फैन्स से राजकुमार राव को शानदार रिस्पॉन्स मिला था। 

HIT: The First Case पर क्या बोले थे राजकुमार राव 

अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर राजकुमार राव ने कहा था कि जब मैंने ओरिजिनल फिल्म देखी थी तो मेरा पहला रिएक्शन था कि क्या बेहतरीन स्क्रिप्ट है और इससे मेरा एकदम कनेक्शन बन गया था। इसकी कहानी दमदार है और आज के माहौल को सूट भी करती है। एक एक्टर के तौर पर मैंने हमेशा यही कोशिश की है कि मैं पर्दे पर कुछ नया करूं और हिट के साथ मुझे ये चांस मिला है। बता दें कि HIT: The First Case Movie में राजकुमार राव पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे जो एक गुमशुदा महिला की तलाश में जुटा है। 

सान्या ने क्या कहा था HIT: The First Case पर 

हिट : द फर्स्ट केस में सान्या पहली बार राजकुमार राव के अपोजिट नजर आएंगी। हालांकि इससे पहले दोनों ने 2020 में आई लूडो में साथ काम किया था लेकिन वे अलग अलग कहानियों का हिस्सा थे। हिट टीम को जॉइन करने पर सान्या ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह इस फिल्म से जुड़कर उत्साहित हैं। वहीं एक जगह सान्या ने कहा था कि राजकुमार राव के अपोजिट काम करना उनकी दिली ख्वाहिश थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर