Housefull 4 Box Office Collection Day 3: हाउसफुल 4 ने लगाई हाफ सेंचुरी, तीसरे दिन कमाई में आई गिरावट

बॉलीवुड
Updated Oct 28, 2019 | 16:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Housefull 4 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगा दी है। हालांकि, फिल्म की तीसरे दिन की कमाई में गिरावट दर्ज हुई। जानिए कितनी हुई अब तक कमाई।

Housefull 4
Housefull 4 
मुख्य बातें
  • रविवार को हाउसफुुल 4 के कलेक्शन में काफी गिरावट दिखी है।
  • पहले वीकेंड में हाउसफुल 4 ने 50 करोड़ की कमाई की है।
  • राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म मेड इन चाइना भी दर्शकों को पसंद नहीं आई।

मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 दिवाली के दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट दिखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले वीकेंड में 51.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 14.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। मुंबई में फिल्म ने 15 से 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। हालांकि, उत्तर और मध्य भारत में फिल्म ने 40 फीसदी की गिरावट आई है। 

हाउसफुल 4 ने पहले दिन 19.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन हाउसफुल 4 ने 18.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि, हाउसफुल 4 वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई वाली पांचवी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 

मेड इन चाइना ने कमाए इतने करोड़ 
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म मेड इन चाइना भी दर्शकों को पसंद नहीं आई। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दिवाली वीकेंड में केवल 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेड इन चाइना ने पहले दिन महज एक करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन डेढ़ करोड़ और तीसरे दिन 1.25 करोड़ रुपए की कमाए की थी। फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेट काफी कम है। 

 

ऑनलाइन लीक हुई फिल्म 
अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 को तमिलरॉर्क्स ने ही लीक किया है। इसी प्राइवेसी ग्रुप ने इससे पहले राजकुमार राव-मौनी रॉय की मेड इन चाइना और भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू की सांड की आंख को लीक किया। एक ही दिन में तीनों बड़ी फिल्में लीक कर दी गई। 

फिल्म की कहानी  तीन भाई हैरी (अक्षय कुमार) , रॉय (रितेश देशमुख) और मैक्स (बॉबी देओल) की है। इन तीनों को गुंडे माइकल भाई के 5 मिलियन डॉलर लौटाने हैं। पैसा लौटाने के लिए तीनों अमीर शख्स ठकराल (रंजीत) की तीनों बेटियों कृति, नेहा और पूजा को फंसाने की कोशिश करते हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर