Housefull 4 Posters: अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 का पहला पोस्टर र‍िलीज, पुनर्जन्म पर आधारित होगी फिल्म

बॉलीवुड
Updated Sep 25, 2019 | 13:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 4 का पहला पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म की कहानी राजकुमार बाला (अक्षय कुमार पुनर्जन्म) पर आधारित होगी।

Akshay Kumar
Akshay Kumar 
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के पोस्टर सामने आ गए हैं, फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है
  • फिल्म में अक्षय राजकुमार बाला और हैरी के रोल में नजर आएंगे
  • फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर 27 सितंबर, 2019 को रिलीज होगा

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार अपनी मशहूर फिल्म हाउसफुल के साथ लौट रहे हैं। अक्षय की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल की अब तक तीन सीरीज आ चुकी हैं अब फिल्म की चौथी सीरीज भी जल्द ही रिलीज होगी। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है जो काफी इंप्रेसिव है।

अक्षय ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसमें अक्षय किसी राजा के रूप में तीर चलाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका नाम राजकुमार बाला है। इसमें अक्षय की बड़ी मूछे हैं और उन्होंने कानों में ईयररिंग पहने हैं। अक्षय इसमें बॉल्ड (गंजे) नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अक्षय का पोस्टर दीवार पर लगा है जिसमें राजकुमार बाला के रूप में नजर आ रहे हैं जबकि पोस्टर के बाहर भी हैरी (अक्षय कुमार) खड़े हैं। राजकुमार ने हैरी के चेहरे पर हाथ रखा हुआ है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

फिल्म की कहानी 600 साल पुराने राजकुमार बाला और 2019 के हैरी की होगी जो एक- दूसरे को आपस में जोड़ेगी। दरअसल राजकुमार बाला का पुनर्जन्म हैरी के रोल में होगा। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, '1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से। देखें दोनों कैसे गड़बड़ी, कन्फ्यूजन और पागलपंती के साथ अपने सफर की शुरुआत करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

फिल्म में रितेश देशमुख भी नजर आएंगे, जो भांगड़ु और रॉय के रोल में दिखाई देंगे। वहीं बॉबी देओल अंगरक्षक और धर्मपुत्र के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में ए्क्ट्रेस कृति सेनन और कृति खरबंदा भी नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होगा। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला हैं जबकि इसके डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर