मौत से पहले खुद को गूगल पर सर्च कर रहे थे सुशांत, आत्‍महत्‍या से पहले विकिपीडिया हो गया था अपडेट!

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी मौत से पहले विकिपीडिया के अपडेट होने पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं एक दूसरी र‍िपोर्ट का दावा है क‍ि सुशांत आत्‍महत्‍या से पहले खुद को गूगल पर सर्च कर रहे थे।

Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को खुदकुशी कर ली थी
  • उनका शव मुंबई में अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला था
  • सुशांत के मामले में फैंस इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी मौत से पहले विकिपीडिया के अपडेट होने पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं एक दूसरी र‍िपोर्ट का दावा है क‍ि सुशांत आत्‍महत्‍या से पहले खुद को गूगल पर सर्च कर रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो हफ्ते से अधिक हो गए हैं। उनकी आत्महत्या से हर कोई हैरान है। किसी को यकीन नहीं आ रहा कि एक जिंदादिल एक्टर ने अपनी जान ले ली।

सभी के जेहन में यही सवाल है कि सुशांत ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया? कुछ लोगों का कहना है कि सुशांत ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और ग्रुपिज्म की वजह से खुदकुशी की तो कइयों का मानना है कि उन्हें साजिश का शिकार बनाया गया है। इस बीच सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर उनके विकीपीडिया पेज को लेकर चौंकाने वाले दावा कर रहे हैं। फैंस सावल उठा रहे हैं कि सुशांत की मौत से पहले उनका विकिपीडिया पेज कैसे अपडेट हुआ?

फैंस का आरोप है कि 14 जून की सुबह 9 बजे के करीब सुशांत के विकिपीडिया पेज पर आत्महत्या की जानकारी को अपडेट कर दी गई थी जबकि उन्होंने 10 बजे के बाद सुसाइड किया था। वहीं, कुछ का फैंस का कहना है कि आधिकारिक जानकारी दोपहर 1 बजे के बाद बाहर आई थी तो ऐसे में विकिपीडिया पेज कैसे अपडेट हुआ। फैंस का कहना है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है।

फैंस वो आईपी एड्रेस भी शेयर कर रहे हैं, जिनके जरिए कथित तौर पर विकिपीडिया पेज अपडेट किया गया था। फैंस सच का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विवाद सामने आने के बाद पुलिस ने पड़ताल करने की बात कही है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांचे के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामले को साइबर सेल को सौंप दिया है।


वहीं जी न्यूज की एक रिपोर्ट का दावा है कि सुशांत के मोबाइल की फरेंसिक जांच में यह बात सामने आई है कि आत्‍महत्‍या से कुछ वक्‍त पहले सुशांत खुद को गूगल पर सर्च कर रहे थे। 14 जून को सुबह 10:15 बजे के आसपास उन्‍होंने अपना नाम सर्च किया और खुद से जुड़े कुछ न्यूज आर्टिकल और रिपोर्ट्स भी पढ़ी थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर