16 साल छोटी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन?, एक दूसरे का हाथ थामे रेस्टोरेंट से आए बाहर

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पर्सनल लाइफ लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है।

Hrithik Roshan and Saba Azad
Hrithik Roshan and Saba Azad 
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पर्सनल लाइफ लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।
  • हाल ही में उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है।
  • वह उस लड़की को कार में बैठाते हैं और फिर उसी कार में बैठकर रवाना हो जाते हैं। 

Hrithik Roshan and Saba Azad are the new love birds in Bollywood: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पर्सनल लाइफ लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है। ऋतिक को मुंबई के खार इलाके में एक लड़की के साथ हाथ में हाथ डाले देखा गया। दोनों ने तस्वीर में मास्क लगाए हुए हैं। फैंस सवाल करने लगे कि उनके साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है।

अब हम आपको बता रहे हैं ऋतिक रोशन की मिस्ट्री गर्ल कौन है। देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक लड़की का हाथ पकड़े हुए रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं। वह उस लड़की को कार में बैठाते हैं और फिर उसी कार में बैठकर रवाना हो जाते हैं। 

Also Read: 19 साल बाद साथ आएंगे ऋतिक रोशन और करीना कपूर, ऑफर हुई ये बिग-बजट फिल्म

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

बॉलीवुड हंगामा की मानें तो ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन से 16 साल छोटी सबा आजाद हैं। इन्होंने साल 2011 में फिल्म मुझसे फ्रैंडशिप में काम किया था। इसके अलावा वो कोई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Saba Azad (@sabazad)

ऋतिक रोशन ने सुजैन से अलग होने के बाद किसी और को डेट नहीं किया है और न ही उनका किसी के साथ नाम जुड़ा। फिलहाल तो दोनों की डेटिंग की अटकलें जोरों पर हैं। हालांकि इन खबरों की सच्चाई क्या है ये तो वक्त ही बताएगा। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आएंगे। कुछ समय पहले ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नई फिल्म 'विक्रम वेधा' से उनका पहला लुक जारी हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे जैसे सितारे नजर आएंगे। इसके साथ ही उनकी फिल्म फाइटर पवर भी काम चालू है जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा सिद्धार्थ आनंद ने उठाया है जिन्होंने सुपरहिट फिल्म वॉर का निर्देशन किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर