Hrithik, Deepika Cake Video: ऋतिक रोशन ने दीपिका को अपने हाथों से खिलाया केक, एक्ट्रेस ने दिए ऐसे एक्सप्रेशंस

बॉलीवुड
Updated Dec 18, 2019 | 06:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hrithik Roshan & Deepika Padukone cake video: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक पार्टी की कुछ फोटोज सामने आईं थीं, अब इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऋतिक, दीपिका को केक खिला रहे हैं।

Hrithik, Deepika Cake Video: ऋतिक रोशन ने दीपिका पादुकोण को अपने हाथों से खिलाया केक, एक्ट्रेस ने दिए ऐसे एक्सप्रेशंस
Hrithik Roshan & Deepika Padukone cake video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का केक वीडियो वायरल
  • अपने हाथों से दीपिका को केक खिलाने लगे ऋतिक
  • दीपिका जल्द ही छपाक में आएंगी नजर

एशिया के सबसे सेक्‍सी पुरुष और बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन पर हर कोई फिदा है। उनके लिए दीवानगी सिर्फ आम लोगों में ही नहीं, बल्कि सेलेब्स में भी हैं। पिछले दिनों रोहिनी अय्यर की हाउस पार्टी की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं, जिनमें ऋतिक और बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण एक ही फ्रेम में नजर आ रहे थे। अब इनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपिका भी उनकी फैन बनी दिख रही हैं।

दरअसल इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ऋतिक खुद अपने हाथों से दीपिका को चॉकलेट केक खिला रहे हैं। इस दौरान दीपिका के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। ये वीडियो बहुत क्यूट लग रहा है। सिर्फ हम ही नहीं, बल्कि वीडियो के बैकग्राउंड में भी सब इन्हें क्यूट बोल रहे हैं। हालांकि ऋतिक के दीपिका को केक खिलाने की खास वजह है।

असल में दीपिका ने कुछ दिन पहले ही ऋतिक और टाइगर श्रॉफ स्टारर वॉर देखी थी। तब उन्होंने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'वॉर में ऋतिक ऐसे से जैसे कॉर्नर हाउस में डेथ बाई चॉकलेट।' इसी ट्वीट की वजह से ऋतिक, दीपिका को चॉकलेट केक खिला रहे हैं। दीपिका इस फैन मोमेंट को एंजॉय करते हुए दिख रही हैं। इससे पहले भी दोनों की कुछ फोटोज सामने आई थी, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे थे कि दोनों को साथ में काम करना चाहिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Cute Click #DeepikaPadukone #hrithikroshan #rohiniiyer #instalove #manavmanglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

बता दें कि सत्ते पे सत्ता के रीमेक के लिए पहले ऋतिक रोशन के साथ दीपिका का नाम आ रहा था, हालांकि बाद में उनकी जगह अनुष्का शर्मा का नाम लिया जाने लगा। हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी और फराह खान बनाने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapiku) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका की फिल्म छपाक का ट्रेलर सामने आ गया है और वे इसके प्रमोशन में भी जुट गई हैं। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दीपिका, रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर