फिल्म वॉर के इस गाने के लिए वाणी कपूर ने की तगड़ी मेहनत , शूटिंग के दौरान लगी थी चोट

बॉलीवुड
Updated Sep 07, 2019 | 16:41 IST | IANS

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अपकमिंग फिल्म वॉर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में उन्होंने बताया कि इस गाने के लिए उन्होंने तगड़ी मेहनत की थी।

vani kapoor
vani kapoor 

वाणी ने कहा, "मुझे लगता है कि शूटिंग और अभ्यास के दौरान मेरे शरीर ने काफी कुछ झेला है। डांस का स्विंग पोल और सायर व्हील सेक्शन काफी ज्यादा फिजिकली डिमांडिंग और चुनौतीपूर्णथा, लेकिन आखिरकार ये रंग लाई क्योंकि इसने मुझे कुछ ऐसा करने का मौका दिया जो कि बिल्कुल नया था।"

वाणी ने कहा कि वह काफी खुश और आभारी हैं क्योंकि लोग उनकी परफॉर्मेस और गाने को पसंद कर रहे हैं। इस गाने के कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने वाणी को एक मेहनती कलाकार बताया और उन्होंने यह भी कहा कि वाणी की प्रतिबद्धता को देखकर वह हैरान थे।कालिया ने बताया कि इस गाने के रिहर्सल में तीन महीने का वक्त लगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by VK (@_vaanikapoor_) on

उन्होंने कहा, "ये उन गानों में से सबसे कठिन है जिन्हें मैने अब तक कोरियोग्राफ किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अभिनेत्री ने ऐसे प्रयास किए हैं जिनमें सायर व्हील और एरियल रोटेटिंग पोल शामिल था और अगर आप एक उम्दा डांसर हैं तो भी इन दोनों चीजों को करना बहुत कठिन है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by VK (@_vaanikapoor_) on

'घुंघरू' को विशाल-शेखर की जोड़ी ने संगीत से सजाया है और इसे अरिजीत सिंह व शिल्पा राव ने मिलकर गाया है। यश राज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर