क्या धनुष के साथ आनंद एल राय की फिल्म में काम करेंगे ऋतिक रोशन, सुपर 30 एक्टर ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड
Updated Jul 30, 2019 | 23:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई है। फिल्म में ऋतिक रोशन का बिहारी अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया है। बीते दिनों ऐसी खबर आ रही है कि एक्टर जल्द आनंद एल रॉय की फिल्म में दिखेंगे।

hrithik roshan react on working with dhanush
hrithik roshan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आनंद एल रॉय के साथ काम करने को लेकर ऋतिक रोशन से सच्चाई बताई है
  • हाल ही में रिलीज ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 हिट साबित हुई है
  • एक्टर इसी साल रिलीज होने वाली फिल्म वॉर में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगे

हाल ही में ऐसी खबर आ रही हैं कि जीरो डायरेक्टर आनंद एल रॉय अपनी अगली फिल्म में धनुष, सारा अली खान और ऋतिक रोशन के साथ काम करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि धनुष को फाइनल करने के बाद आनंद एल रॉय की होम प्रोडक्शन टीम ने ऋतिक रोशन और सारा अली खान को अप्रोच था। वहीं इस फिल्म को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

हाल ही में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में एक्टर धनुष ने बताया कि वो एक बार फिर आनंद एल रॉय के साथ काम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'हां, मैं कुछ समय में आनंद एल राय के साथ काम करने वाला हूं, लेकिन इसके लिए मैं सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा हूं। मैं एक हिंदी फिल्म कर रहा हूं और इसका ऐलान भी जल्द होगा।

वहीं ऋतिक रोशन से जब इस फिल्म के साथ जुड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है और नाही मुझे अभी तक इसके लिए कॉन्टेक्ट किया गया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dhanush (@dhanushkraja) on

 

अब ऋतिक रोशन इस खबर को पूरी तरह से अफवाह बताया। यही नहीं सुपर 30 के रिलीज से ऋतिक रोशन को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि एक्टर फराह खान की अगली फिल्म सत्ते पे सत्ता में नजर आ सकते हैं। जब इस बारे में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि मुझे नहीं लगता कि इस तरह की खबरों के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए जब तक मैं अपनी अगली फिल्म के बारे में ना बताऊ। उन्होंने कहा कि मैं जो भी फिल्म करूंगा उसके बारे में जरूर बताउंगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

 

वहीं बात करें फिल्म सुपर 30 की ऋतिक रोशन की ये तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने करीबन 150 करोड़ की कमाई की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। यशराज बैनर तले आई फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। सामने आए टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के अलावा वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर