Hui Malang Song: Disha Patani का ये अंदाज देखकर हो जाएंगे फ‍िदा, मुंह से न‍िकलेगा uff

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Feb 03, 2020 | 12:47 IST

Hui Malang Song, Watch Disha Patani Moves: द‍िशा पाटनी को मलंग के नए गाने में देखेंगे तो उनकी अदाओं पर एक बार फ‍िर फ‍िदा हो जाएंगे। आद‍ित्‍य रॉय कपूर के साथ उनकी ये फ‍िल्‍म 7 फरवरी को र‍िलीज हो रही है।

Hui Malang Song: Disha Patani का ये अंदाज देखकर हो जाएंगे फ‍िदा, मुंह से न‍िकलेगा uff
Hui Malang Song : हैरान कर देगा द‍िशा का ये अवतार   |  तस्वीर साभार: Twitter

फ‍िल्‍म मलंग का नया गाना हुई मलंग र‍िलीज हुआ है ज‍िसमें द‍िशा पाटनी शानदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज देखकर दर्शक आहें भरने को मजबूर हो जाएंगे। बता दें क‍ि मलंग 7 फरवरी को रिलीज हो रही है और हुई मलंग से पहले फ‍िल्‍म के जो भी गाने आए हैं, वे सभी पसंद क‍िए गए हैं। हमराह गाने में जहां द‍िशा पाटनी और आद‍ित्‍य रॉय कपूर की केमिस्‍ट्री की तारीफ हुई है। इस गाने में दोनों कभी अंडरवॉटर तो कभी बंजी जंपिंग करते द‍िखे। 

वहीं फ‍िर ना मिलें कभी में दोनों के प्‍यार की जुदाई का दर्द सामने आया था। इंस्‍ट्रुमेंट्स के खूबसूरत प्रयोग के साथ द‍िल में उतरती अंकित त‍िवारी की आवाज ने इस गाने को तुरंत ह‍िट करा द‍िया था। 

वहीं द‍िशा पाटनी पर फ‍िल्‍माया हुई मलंग को असीस कौर ने गाया है। देखें Hui Malang Video : 

 

 

द‍िशा के इस अंदाज को फैन्‍स ने भी पसंद क‍िया है। देखें र‍िएक्‍शंस 

द‍िशा के इस हॉट अंदाज को फैन्‍स से पसंद क‍िया है। गाने को जहां इस साल का डांस एंथम बताया जा रहा है, वहीं द‍िशा पाटनी के मूव्‍स भी सोशल मीड‍िया पर खूब कॉपी होंगे।


बता दें क‍ि मलंग में कुणाल खेमू और अन‍िल कपूर भी खास किरदारों में हैं। इस फ‍िल्‍म को मोहित सूरी ने डायरेक्‍ट क‍िया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर