Ileana D Cruz Breakup: पहली बार ब्रेकअप पर इलियाना डि क्रूज ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे कर रही हैं डील

बॉलीवुड
Updated Nov 16, 2019 | 09:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ileana D Cruz Breakup with Boyfriend: इलियाना डि क्रूज का विदेशी बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है। अब इलियाना ने पहली बार इस पर चुप्पी तोड़ दी है। इलियाना फिल्म पागलपंती में नजर आने वाली हैं।

Ileana D Cruz And Andrew Kneebone
Ileana D Cruz And Andrew Kneebone 

मुंबई. अजय देवगन की फिल्म रेड की एक्ट्रेस इलियाना डि क्रूज बॉयफ्रेंड ऐंड्र्यू नीबोन से ब्रेकअप के कारण चर्चा में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर करते थे। अब इलियाना ने पहली बार ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। 

इलियाना डि क्रूज ने एक इंटरव्यू में बताया कि- मैं इस बारे में चुप थी क्योंकि मैं किसी दूसरे शख्स की प्राइवेसी की इज्जत करती हूं। यही कारण है कि मैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर कुछ भी बोलना नहीं चाहती हूं। 

बकौल इलियाना- मुझे इससे भी फर्क नहीं पड़ता है कि लोग इसके बारे में क्या लिखते हैं। कोई न कोई ऐसा इंटरव्यू होगा जो कहा कुछ जाएगा और समझा कुछ जाएगा। चीजों को सनसनीखेज बनाया जाता है। आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो दूसरे व्यक्ति की भी बात करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Aaaaaaand cue chipmunk face @trishasarang A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

परिवार को बताया सपोर्ट सिस्टम 
इलियाना डि क्रूज ने अपने परिवार को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया है। इलियाना से पूछा गया कि वह कैसे लाइफ के इस दौर को डील कर रही हैं। इस पर उन्हों कहा कि- अपने परिवार के सपोर्ट के कारण मैं मुश्किल भरे दौर को हैंडल कर रही हैं। 

इलियाना ने इससे पहले खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें नींद में चलने की बीमारी है। इलियाना ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'मैं अब इस बात को पूरी तरह से मान चुकी हूं कि मैं नींद में चलती हूं। शायद ऐसा ही है क्योंकि सुबह उठने पर जब रहस्यमयी ढंग से मेरे पैरों में सूजन या घाव देखने को मिलते हैं। इसे समझने का और कोई तरीका नहीं बचता।'

पागलपंती में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना फिलहाल जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पागलपंती में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अनिल कपूर, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला, कीर्ति खरबंदा और पुलकित सम्राट लीड रोल में हैं। 

इलियाना ने अनुराग बासु की फिल्म से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस आखिरी बार रेड फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट नजर आई थीं। साल 2018 में इस फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर