Imtiaz Ali Revealed: इम्तियाज अली ने किया खुलासा, जब लड़की से बात करने के लिए शाहरुख खान की हो गई थी ऐसी हालत

बॉलीवुड
Updated Nov 18, 2019 | 19:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की दीवानगी ना सिर्फ देश में है बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिलती है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। एक्टर से जुड़ी खास जानकारी सामने आई है।

Imtiaz Ali ने शाहरुख खान को बताया शर्मीला
Imtiaz Ali ने शाहरुख खान को बताया शर्मीला 
मुख्य बातें
  • इम्तियाज अली ने शाहरुख खान को बताया 'शर्मीला'।
  • डायरेक्टर ने जब हैरी मेट सेजल की शूटिंग के दौरान का किस्सा शेयर किया है।
  • जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आईं थी।

एक्टर शाहरुख खान को इंडस्ट्री में किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। पर्दे पर उनके साथ रोमांस करने के लिए एक्ट्रेसेस हमेशा बेताब रहती हैं। लेकिन बता दें कि एक्टर रियल लाइफ में काफी शर्मीले हैं। ऐसे हम नहीं बल्कि डायरेक्टर इम्तियाज अली कह रहे हैं। जी हां, एक्टर अपने फैंस के सामने हमेशा बिदांस रहते हैं। लेकिन इम्तियाज अली ने बताया कि शाहरुख रियल लाइफ में बिल्कुल ऐसे नहीं है।

शाहरुख खान साल 2017 में आई इम्तियाज अली की फिल्म जब हैरी मेट सेजल में साथ काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका नजर आईं थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने बताया कि शाहरुख अंदर से काफी शर्मीले हैं।

इम्तियाज अली ने फिल्म जब हैरी मेट सेजल की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक वक्त था जब शाहरुख काफी नर्वस हो गए थे। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के अंदर जो हिचकिचाहट हो कभी जाती नहीं है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Imtiaz Ali (@imtiazaliofficial) on

उन्होंने बताया कि हम पुर्तगाल में थे जहां शाहरुख को कोई पहचान नहीं रहा था। हम इस बीच अनुष्का शर्मा को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान हमने एक चैलेंज दिया कि तुम वहां किसी लड़की को अप्रोच करो। आप विश्वास नहीं करेंगे, शाहरुख काफी नर्वस हो गए थे। वो जाने के लिए तैयार नहीं थें। उन्होंने इसके बजाय मुझे लड़की से बात करने के लिए कहा। शाहरुख एक रोमांटिक हीरो हैं जो हिरोइनों के साथ कुछ भी कर लेते हैं। लेकिन वो वहां काफी नर्वस थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Imtiaz Ali (@imtiazaliofficial) on

इम्तियाज ने बताया कि ये देखकर मुझे अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि उस दौरान मैं भी नर्वस था लेकिन शाहरुख को देखकर मैं सबकुछ भूल गया। वहीं फिल्म जब हेरी मेट सेजल की बात करें तो दमदार एक्टिंग होने के बावजूद फिल्म लोगों को खास पसंद नहीं आई थी। फिल्म के गाने लोगों के बीच काफी हिट हुए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर