बॉलीवुड की Fashion Icon हैं अनन्या पांडेय, जानिए उनके बारे में Interesting Facts

बॉलीवुड
प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jul 05, 2020 | 15:07 IST

Ananya Pandey interesting facts: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे उनके क्यूट और फैशननेबल अंदाज के लिए जाना जाता है। यहां जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

Ananya Pandey
अनन्या पांडे  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बड़ी बेटी हैं अनन्या पांडे
  • स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर-2 की कास्टिंग के दौरान बनी थीं पहली पसंद
  • आलिया भट्ट की फैन हैं अनन्या, फैशन के लिए हैं फेमस

मुंबई: स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर-2' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली अनन्या पांडेय अपने स्टाइल की वजह से काफी फेमस हैं। अनन्या का जन्म 29 मार्च, 1999 को मुंबई में फिल्म अभिनेता चंकी पांडेय और भावना पाण्डेय के घर हुआ था। 21 साल की इस एक्ट्रेस ने धीरूभाई अंबानी इंटरलेशनल स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद अनन्या इसके बाद फैशन स्टडीज़ के लिए अमेरिका चली गईं। अपने फैशन से बॉलीवुड में मशहूर अनन्या पांडेय के बारे में आज हम आपको  कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

धीरूभाई अंबानी इंटरलेशनल स्कूल से पढ़ाई
जैसे कि हम जानते हैं कि धीरूभाई अंबानी इंटरलेशनल स्कूल पूरे इंडिया में मशहूर है। अनन्या पांडेय ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के नामी स्कूल से की है।

घर की बड़ी बेटी हैं अनन्या
अनन्या पांडेय, चंकी पांडेय की सबसे बड़ी बेटी हैं। सूत्रों की मानें तो वह अपने कजिन्स अहान और अलाना पांडेय के बेहद करीब हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#IshaRah ✨ A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

फिल्म Student of The Year-2 की थीं पहली पसंद
'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर-2' की कास्टिंग के दौरान अनन्या पांडेय मेकर्स की पहली पसंद थीं। फिल्म में सारा अली खान और दिशा पटानी का नाम भी प्रमुखता से शामिल किया गया था। हालांकि, ये फिल्म अनन्या के खाते में आई।

अपने Fashion Sense से फेमस
अनन्या पांडेय बॉलीवुड में अपनी ड्रेसिंग और फैशन के लिए काफी मशहूर हैं। चूंकि अनन्या पांडेय ने खुद भी फैशन खी पढ़ाई की है, इसलिए उनका फैशन आईकन बनना स्वाभाविक ही है।

Alia Bhatt की फैन हैं अनन्या पांडेय
बहुत कम लोग जानते हैं कि  अनन्या पांडेय, आलिया भट्ट की बड़ी फैन हैं। अनन्या उन्हें फॉलो भी करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

कुछ ऐसी हैं अनन्या की Hobbies
अनन्या के वॉकिंग करना बेहद पसंद है। अपने स्टार किड्स दोस्तों के साथ उनको कई बार वॉकिंग करते हुए देखा गया है। उनको पढ़ना और डांस करना भी पसंद है।

चॉकलेट और पिज्ज़ा खाने की शौकीन
स्टाइल आईकन अनन्या पांडेय को चॉकलेट और पिज्ज़ा बहुत पसंद है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर चॉकलेट और पिज्ज़ा के साथ फोटोज़ शेयर करती हैं।

ये हैं इनकी फेवरेट स्टार
अनन्या पांडेय बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बड़ी फैन हैं। वहीं, हॉलीवुड में उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस और एमा वॉटसन हैं। बॉलीवुड में एक्टर रणवीर सिंह और वरुण धवन को पसंद करती हैं। इसके अलावा हॉलीवुड में लियानार्डो डी कैपरियो की फैन हैं।

इस जगह पर समय बिताना चाहती हैं अनन्या
Las Vegas और London उनकी पसंदीदा जगहें हैं, जहां वह अपना समय बिताना चाहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

ये हैं फेवरेट मूवीज़
बॉलीवुड की फिल्मों की बात करें तो अनन्या को 2 स्टेट्स और 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' पसंद है। हॉलीवुड में पैरी पॉटर और डार्त नाईट राइसिज़ उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक हैं।

बता दें कि अनन्या पांडेय ने 'Le Bal' जैसे फेशन स्टेज से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। 1922 में शुरू हुआ ये शो पेरिस में काफी फेमस है। इस शो में केवल 16 से 22 साल की उम्र की लड़कियां भाग ले सकती हैं। अनन्या ने यहीं से मॉडलिंग की शुरुआत की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर