53 साल की उम्र में Irrfan Khan का निधन, कैंसर से जिंदगी की रेस हार गया 'पान स‍िंह तोमर'

Irrfan Khan Death: एक्टर इरफान खान का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Irrfan Khan Death News in Hindi
Irrfan Khan Death 
मुख्य बातें
  • इरफान खान का कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया
  • इरफान की तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
  • इरफान को कैंसर था जिसकी जानकारी उन्होंने साल 2018 में दी थी

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हो गया। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। मालूम हो कि इरफान ने साल 2018 में यह जानकारी दी थी कि वो हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इसके बाद वो इलाज के लिए लंदन चले गए लेकिन पिछले साल वो देश लौट आए। अब मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जहां वो आईसीयू में भर्ती थे। अब उनका निधन हो गया है। फिल्ममेकर शूजित सरकार ने इसकी जानकारी दी। 

शूजित ने लिखा, 'मेरे प्रिय दोस्त इरफान, तुम लड़े और लड़ते रहे। मुझे हमेशा तुमपर गर्व रहेगा। हम फिर मिलेंगे। सुतापा और बाबिल के प्रति मेरी संवेदना, तुम भी लड़े। सुतापा इस लड़ाई में तुमने वो सब किया जो कर सकती थीं। ओम शांति।' बता दें कि पद्मश्री से सम्‍मानित इरफान खान अपने पीछे पत्‍नी सुतापा सिकदर और दो बेटो बाबिल और अयान को छोड़ गए हैं। 

लॉकडाउन से पहले आई थी अंग्रेजी मीड‍ियम 

इरफान खान आखिरी बार फ‍िल्‍म अंग्रेजी मीडियम थी। ये ह‍िंदी मीड‍ियम का सीक्‍वल थी। इस फ‍िल्‍म में करीना कपूर और राधिका मदान उनके साथ लीड रोल में थे। इससे पहले इरफान 2018 में कारवां और ब्‍लैकमेल में नजर आए थे। यह वही दौर था जब न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर के इलाज के लिए वह विदेश गए थे।

इरफान की मां का हाल ही में हुआ था निधन

मालूम हो कि हाल ही में इरफान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। उन्होंने रमजान के पहले दिन जयपुर में अंतिम सांस ली थी। उनकी मां 82 साल की थीं और पिछले लंबे समय से बीमार थीं। राजस्थान के टोंक में उनका अंतिम संस्कार किया गया था लेकिन इरफान उसमें शामिल नहीं हो सके थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर