क्या अक्टूबर के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाली हैं नेहा कक्कड़? रोहनप्रीत सिंह से जुड़ सकता है रिश्ता!

Neha Kakkar Marriage: खबरों के मुताबिक इंडियाज राइजिंग स्टार का हिस्सा रहे रोहनप्रीत सिंह से नेहा कक्कड़ इस महीने के अंत तक दिल्ली में शादी कर सकती हैं।

Rohanpreet Singh and Neha Kakkar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 
मुख्य बातें
  • अक्टूबर के अंत तक नेहा कक्कड़ की शादी की अटकलें
  • दिल्ली में मशहूर सिंगर की शादी के आयोजन की खबरें
  • इंडियाज राइजिंग स्टार के रोहनप्रीत सिंह से जुड़ सकता है रिश्ता

मुंबई: कई रिपोर्ट्स के आधार पर इस बात की चर्चा है कि गायिका नेहा कक्कड़ अपने दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं, रोहनप्रीत म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के दूसरे सीजन में फर्स्ट रनर-अप थे। रोहनप्रीत इस साल की शुरुआत में शहनाज़ गिल के लिए एक वेडिंग रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी दिखाई दिए थे।

नेहा 'इंडियन आइडल' की जज के अलावा 'आंख मारे', 'काला चश्मा', 'टुकुर टुकुर', 'कर गई चुल्ल', 'लंदन ठुमकदा', 'ओ साकी साकी' जैसे मशहूर कई गानों को आवाज देकर जाना माना नाम बन चुकी हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने हाल ही में एक साथ एक म्यूजिक वीडियो किया था।

दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट की चर्चा:
'आजा चल लॉकडाउन विच व्याह कराइए कट होन खरचे' में दोनों एक साथ नजर आए थे। नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टा-स्टोरी पर इस पंजाबी गाने के बोलों को पोस्ट किया था, जिसका मतलब था कि लॉकडाउन में शादी कर लें, महामारी के समय में खर्चा बच जाएगा।

रोहनप्रीत ने नेहा के साथ पोज देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसके बैकग्राउंड में 'डायमंड द छल्ला' गाना बज रहा था। वीडियो में रोहन नेहा की उंगली पर एक अंगूठी पहना रहे हैं। खबरों के मुताबिक, 'नेहा कक्कड़ की शादी इस महीने के अंत तक दिल्ली में होने की संभावना है।'

अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं:
इन अटकलों के बीच ईटाइम्स की ओर से नेहा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मैसेज का कोई जवाब नहीं मिला। रोहनप्रीत के मैनेजर ने कहना है, 'हां, हमने भी इस तरह की बातचीत सुनी है, लेकिन दोनों ने एक साथ काम किया है इसीलिए उनका नाम जोड़ा जा रहा है। रोहनप्रीत की शादी करने की कोई योजना नहीं है।'

तो, क्या शादी असल में होने वाली है या यह सिर्फ दोनों के म्यूजिक वीडियो से जुड़ी एक अफवाह है? यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर