Sagarika Ghatge Pregnant: मां बनने वाली हैं सागरिका घाटगे! तीन साल पहले की थी जहीर खान से शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। सागरिका और जहीर खान ने साल 2017 में शादी की थी।

Sagarika Ghatge with husband Zaheer Khan
Sagarika Ghatge with husband Zaheer Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • क्या मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सागरिका घाटगे?
  • सागरिका ने साल 2017 में क्रिकेटर जहीर खान से की थी शादी
  • सागरिका इस समय पति जहीर संग यूएई में हैं

एंटरटेनमेंट जगत से लगातार खुशखबरी आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा के बाद हाल ही में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने भी यह घोषणा की कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे को लेकर खबरे हैं कि वो जल्द ही मां बनेंगी।

सागरिका ने साल 2017 में क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक सागरिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। सागरिका इस समय आईपीएल टूर्नामेंट के लिए UAE में हैं। जहां हाल ही में उन्होंने पति जहीर खान का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक जहीर के बर्थडे सेलिब्रेशन में सागरिका ब्लैक कलर की लूज ड्रेस पहने दिखीं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। 

मालूम हो कि सागरिका और जहीर ने 24 अप्रैल 2017 को अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद नवंबर 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

सागरिका घाटगे की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म चक दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उन्होंने प्रीति सबरवाल नाम की लड़की का रोल निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। इसके बाद सागरिका ने फिल्म मिले ना मिले हम, रश, इरादा और पंजाबी फिल्म दिलदारियां में काम किया।  

बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी और जल्द ही मां बनने वाली हैं। वहीं कुछ दिनों पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी पिता बने हैं। हार्दिक ने सर्बियन एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच से इस साल जनवरी में सगाई की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर