बॉयफ्रेंड Rohan Shreshtha संग जल्द शादी करने वाली हैं Shraddha Kapoor? भाई Priyaank Sharma ने दिया जवाब

Shraddha Kapoor and Rohan Shreshtha Wedding!: पिछले कुछ समय से श्रद्धा कपूर अपने रिलेशनशिप के वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके चचेरे भाई प्रियांक शर्मा ने श्रद्धा की शादी पर बेहद दिलचस्प जवाब दिया है।

Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha, Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha getting married, Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha pics, Shraddha Kapoor, Rohan Shrestha, Shraddha Kapoor boyfriend, Shraddha Kapoor boyfriend Rohan, Shraddha Kapoor boyfriend in 2021
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा।  |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • कई बार श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा को किया गया है स्पाॅट।
  • सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं दोनों की शादी की अफवाहें।
  • एक्ट्रेस के चचेरे भाई प्रियांक शर्मा ने दिया अफवाहों का जवाब।

Shraddha Kapoor and Rohan Shreshtha Wedding Humour: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा श्रद्धा कपूर अपने पर्सनल लाइफ को काफी सिक्रेट रखती हैं। लेकिन फिर भी वह अपने पर्सनल लाइफ के वजह से सुर्खियों में जगह बना ही लेती हैं। हाल ही में यह अफवाहें उड़ रही हैं कि श्रद्धा कपूर जल्द ही फेमस फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दरअसल, कई बार श्रद्धा कपूर को रोहन श्रेष्ठा के साथ स्पाॅट किया गया है। जिस वजह से उनके रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती रहती हैं। मगर, इन अफवाहों ने तूल तो तब पकड़ लिया था, जब मालदीव्स में आशिकी 2 एक्ट्रेस के साथ रोहन श्रेष्ठा को देखा गया था। हाल ही में, श्रद्धा कपूर के चचेरे भाई प्रियांक शर्मा ने श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी से जुड़े प्रश्नों का जवाब दिया है।

प्रियांक शर्मा ने दिया बेहद दिलचस्प जवाब 

प्रियांक शर्मा ने कहा कि वह श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी की खबरों पर कुछ कमेंट नहीं करना चाहते हैं। मगर, अगर भविष्य की बात की जाए तो शादी एक अच्छा विकल्प है। वहीं, पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी खुशी जताते हुए यह कहा कि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी का प्रश्न काफी अजीब है लेकिन 'अगर वैसा होगा तो खबर मिल जाएगी'। 

जब, प्रियांक शर्मा की शादी शजा मोरानी से हो रही थी तब श्रद्धा को रोहन के साथ देखा गया था। मगर वहां मौजूद लोगों को झटका तो तब लगा जब श्रद्धा कपूर और रोहन एक ही गाड़ी से उतरे थे और प्रियांक की शादी में शामिल हुए थे। अगर, श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर