Ishaan Khatter Birthday: बड़े भाई शाहिद कपूर की जासूसी कर चुके हैं ईशान खट्टर, जानिए ये 5 दिलचस्प किस्से

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर का आज जन्मदिन है और वो 26 साल के हो गए हैं। ईशान शाहिद कपूर के हाफ ब्रदर हैं, इस खास मौके पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें।

Ishaan Khatter Birthday
Ishaan Khatter Birthday  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आज एक्टर ईशान खट्टर का जन्मदिन है और वो 26 साल के हो गए है।
  • ईशान ने साल 2017 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
  • ईशान एक्टर शााहिद कपूर के 'हाफ ब्रदर' हैं, जानें उनसे जुड़ी खास बातें।

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर का आज जन्मदिन है और वो 26 साल के हो गए हैं। ईशान ने साल 2017 में माजिद मजीदी की फिल्म बेयॉन्ड द क्लाउड्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद साल 2018 में ईशान की फिल्म धड़क रिलीज हुई जिसमें वो जान्हवी कपूर के साथ दिखे। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक थी। आज ईशान के जन्मदिन पर हमको आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। 

शाहिद के हैं 'हाफ ब्रदर'

ईशान एक्टर शाहिद कपूर के हाफ ब्रदर हैं। मालूम हो कि ईशान एक्ट्रेस नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं,  जबकि शाहिद नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं। दोनों भाई एक- दूसरे के काफी करीब हैं और उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं। 

शाहिद की जासूसी

इस शो में ईशान ने यह कबूल किया था कि वो शाहिद की जासूसी कर चुके हैं। हालांकि शाहिद ने यह दावा किया था कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। शाहिद ने कहा कि यह (ईशान) हमेशा मेरे चेहरे के सामने ही बैठा रहता है।

उड़ता पंजाब में कैमियो

फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से पहले ईशान ने फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। इसके अलावा उन्होंने शाहिद, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ की फिल्म उड़ता पंजाब में भी कैमियो किया था। वो टॉमी सिंह (शाहिद कपूर) की पार्टी में मौजूद लोगों में से एक के रोल में दिखे थे।  

इस नाम से सेव है जान्हवी का नंबर

करण जौहर के शो में ईशान ने एक और बड़ा खुलासा किया था। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उनके फोन में जान्हवी कपूर का नंबर किस नाम से सेव है? इस र ईशान ने जवाब दिया- 'पोटैटो' (आलू)। जब ईशान से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'लगता है मैं अब अपनी ही बात में फंस चुका हूं।' हालांकि बाद में ईशान ने वजह बताते हुए कहा, 'इसकी वजह अजीब है। जान्हवी ने किसी स्मारक की चट्टान को देखकर कहा था, 'क्या वे आलू हैं?' इसलिए इसके बाद उन्होंने इस नाम से जान्हवी का नंबर सेव किया। 

खुद से बड़ी महिला को किया डेट

ईशान साल 2019 में भाई शाहिद कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। यहां शो में ईशान ने बताया कि उन्होंने खुद से बड़ी उम्र की महिला को डेट किया है। जब करण ने महिला की उम्र जाननी चाही तो ईशान ने कहा 'आपकी उम्र की एक तिहाई'। इसे स्पष्ट करते हुए ईशान ने कहा '45', जिसे सुन करण हैरान हो गए। ईशान ने यह साफ किया कि 45 उम्र नहीं बल्कि परसेंटेज है। 

बता दें कि ईशान अब तक फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स, धड़क, खाली पीली और अ सूटेबल बॉय में काम कर चुके हैं। अब वो फिल्म फोन भूत और पिप्पा में नजर आएंगे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर