A Suitable Boy: 48 साल की तब्बू संग रोमांस करते दिखे ईशान खट्टर, अ सूटेबल बॉय का फर्स्ट लुक जारी

बॉलीवुड
Updated Dec 02, 2019 | 17:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

A Suitable Boy First Look: ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म अ सूटेबल बॉय का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस लुक में ईशान काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

A Suitable Boy First Look Ishaan Khatter romance with Tabu in Mira Nair Film
ईशान खट्टर और तब्बू।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ईशान खट्टर की फिल्म अ सूटेबल बॉय का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।
  • फिल्म में ईशान खट्टर एक पॉलीटीशियन के बेटे का रोल निभा रहे हैं।
  • अ सूटेबल बॉय को फिल्ममेकर मीरा नायर डायरेक्ट कर रही हैं।

शाहिद कपूर के छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म अ सूटेबल बॉय का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस लुक में ईशान काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक में ईशान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी हैं और दोनों एक साथ झूले पर बैठे दिख रहे हैं। ब्लू शर्ट एंड वाइट पैंट पहने ईशान खट्टर मूछों के साथ नए लुक में हैं। वहीं यलो कलर का अनारकली सूट पहने तब्बू बालों में गजरा लगाए ईशान के साथ बात करती नजर आ रही हैं।  
मीरा नायर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के फर्स्ट लुक को खुद ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनका ये नया लुक फैन्स के साथ-साथ करण जौहर, तारा सुतारिया, आयुष्मान खुराना और मीरा राजपूत सहित कई सेलिब्रिटी को भी खूब पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ishaankhatter) on

फिल्म अ सूटेबल बॉय में ईशान खट्टर एक पॉलीटीशियन के बेटे का रोल निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम मान कपूर है। ईशान को फिल्म में खूबसूरत वैश्या सौदा बाई यानि तब्बू से प्यार हो जाता है। यानि कि जाहिर है 24 साल के ईशान फिल्म में 48 साल की तब्बू से रोमांस करते नजर आने वाले हैं। वहीं ईशान के पिता महेश कपूर के रोल में राम कपूर को देखा जाएगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ishaankhatter) on

इस किताब पर बेस्ड है फिल्म
फिल्म अ सूटेबल बॉय की कहानी विक्रम सेठ के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित है जो कि इसी नाम(अ सूटेबल बॉय) पर है। ईशान, तब्बू और राम कपूर के अलावा फिल्म में तान्या मानिकतला, रसिका दुगल, शाहना गोस्वामी, नमित दास, गगन देव रायार, दानेश रज़वी, मिखाइल सेन, विवेक गोम्बर और माहिरा कक्कड़ अहम किरदारों में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर