जान्हवी कपूर की फिल्म के लिए 5700 फीट की ऊंचाई पर रीक्रिएट किया गया सेट, अंगद बेदी संग करेंगी शूटिंग

बॉलीवुड
Updated Aug 07, 2019 | 01:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म कारगिल गर्ल की शूटिंग के लिए जॉर्जिया जा रही हैं। फिल्म में वो इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना के रोल में नजर आएंगी।

janhvi kapoor shooting film kargil girl
janhvi kapoor and Angad bedi  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म में जान्हवी कपूर और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे
  • इस फिल्म के लिए जॉर्जिया में 5700 फीट की ऊंचाई पर करगिल का सेट रीक्रिएट किया गया है
  • फिल्म में अंगद बेदी जान्हवी कपूर के भाई के किरदार में नजर आएंगे

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म कारगिल गर्ल के लिए जॉर्जिया जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अंगद बेदी भी नजर आएंगे। अंगद इस फिल्म में ऑर्मी ऑफिसर की भूमिका में होंगे, साथ ही वो जान्हवी कपूर के भाई की भी भूमिका निभा रहे हैं। 

गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म कारगिल गर्ल का अहम हिस्सा जॉर्जिया में शूट होने वाली है। इसके लिए स्टार्स के साथ जूनियर आर्टिस्ट का एक क्रू भी जॉर्जिया जा रहा है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग काजबेगी पहाड़ी इलाके में शूट किया जाएगा। फिल्म में आर्मी ऑफिसर की भूमिका में अंगद जान्हवी के भाई बनकर ही नहीं बल्कि फिल्म में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते भी नजर आएंगे। 

मेकर्स फिल्म के अहम हिस्से की शूटिंग के लिए समुद्र तल से 5700 फीट की ऊंचाई पर बसे काजबेगी पहाड़ी इलाके में कारगिल के सेट को रीक्रिएट किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on

 

जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा जॉर्जिया में करण जौहर की दूसरी फिल्म शेरशाह की शूटिंग भी चल रही है। ऐसे में एक ही बैनर तले बनी दोनों ही फिल्मों की एक जगह पर शूटिंग करने की परमिशन नहीं मिली। जिसके बाद करण जौहर ने कारगिल गर्ल के लिए एक जैसे मिलने वाले इस इलाके में शूटिंग करना का तय किया है। वहीं पहली बार अंगद बेदी और जान्हवी कपूर एक ही फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

इन दिनों जान्हवी कपूर अपनी दूसरी फिल्म रूहीअफ्जा की भी शूटिंग कर रही हैं। दोनों ही फिल्मों में जान्हवी अलग अलग किरदार निभाने वाली हैं। हॉरर कॉमेडी फिल्म में जान्हवी पहली बार डबल रोल में नजर आएंगी।  रूहीअफ्जा में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में होंगे। इसके साथ अंगद बेदी की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म सूरमा में नजर आए थे। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य में थे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर