सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जान्हवी कपूर का डांस वीडियो, दिखा हॉट अंदाज

बॉलीवुड
Updated Aug 07, 2019 | 21:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म कारगिल गर्ल की शूटिंग में बिजी हैं। गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म में एक्ट्रेस खास किरदार में नजर आने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है।

Janhvi Kapoor dance video
Janhvi Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर इस वक्त जॉर्जिया में हैं और गुंजन सक्सेना की बायोपिक फिल्म कारगिल गर्ल की शूटिंग कर रही हैं
  • फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस बेली डांस करती नजर आ रही हैं

फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू लेने वाली जान्हवी कपूर एक्टिंग के साथ-साथ एक जबरदस्त बेली डांसर भी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का खास वीडियो सामने आया है जिसमें वो डांस परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। जान्हवी का ये वीडियो काफी पुराना है, जिसमें वो अपने डेली रूटीन डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस लवयात्री के गाने पर डांस कर रही हैं।

जान्हवी कपूर इस वीडियो में अपनी फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ डांस कर रही हैं। फिल्म  लवयात्री का गाना अंख लड जाए पर उनके मूव्स देखते बन रहे हैं। इस वीडियो को ट्रेनर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जोकि वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो में जान्हवी कपूर के इस अंदाज को देखना फैंस मिस नहीं करना चाहेंगे। 

वीडियो में वो वाइट और पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ-साथ ट्रेनर नम्रता पुरोहित भी डांस कर रही हैं। फिल्मों में आने से पहले जान्हवी कपूर बेली डांस की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। यही नहीं उनके डांस मूव्स फिल्मों में देखे जा चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by janhvi (@janhvikapoorslays_) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Missing this hurrr A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल हैं। इस वक्त वो जॉर्जिया में अपनी नई फिल्म कारगिल गर्ल की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो रूहीआफ्जा की भी शूटिंग कर रही हैं। हॉरर कॉमेडी इस फिल्म में वो राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। साथ ही वो इस फिल्म में डबल रोल में दिखाई देंगी। पिछले दिनों शूटिंग के दौरान इस फिल्म से कई वीडियो और पिक्चर सामने आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

इसके अलावा जान्हवी दोस्ताना 2 में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया है। पिछले महीने ही करण जौहर फिल्म के कास्ट को लेकर घोषणा की थी। ऐसे में दोनों पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। वहीं दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर