Jhanvi kapoor Pics: बनारस की गलियों में घूमती दिखीं जान्हवी कपूर, सामने आई एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड
Updated Dec 15, 2019 | 20:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Jhanvi kapoor Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों बनारस में हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने बनारस से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Jhanvi kapoor की तस्वीरें
Jhanvi kapoor की तस्वीरें 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्टिंग, फैशन के अलावा जान्हवी अपने जिम लुक की तस्वीरों के लिए भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों बनारस में हैं जहां वो रिक्शे से घूमती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बनारस की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो सूट पहने अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद जान्हवी लगातार शूटिंग में बिजी चल रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर इन दिनों बनारस घूम रही हैं। हाल ही में उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो नाव पर बैठी बनारस की घाटों को निहारती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो गंगा आरती में भी शामिल हुईं। एक्ट्रेस बनारस की गलियों का ही नहीं बल्कि वहां के स्वादिस्ट व्यंजन का स्वाद चख रही हैं।

इसके अलावा उन्होंने वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वो रिक्शे में घूमती नजर आईं। बता दें कि एक्ट्रेस पल पल की जनकारी सोशल मीडिया के जरिए दे रही हैं। उनके इन तस्वीरों पर फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

आने वाले दिनों में एक्ट्रेस की एक नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक्ट्रेस फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल और रूही अफ्जा की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा जल्द वो दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

वहीं एक्ट्रेस जल्द डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि उनकी फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल अगले साल 23 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही फिल्म  रूही अफ्जा 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर