Throwback photos: जब जान्हवी को छोड़ श्रीदेवी ने लगाया खुशी कपूर को गले, धड़क एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड
Updated May 11, 2020 | 09:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Janhvi Kapoor Throwback photo with Sridevi and Khushi: जान्हवी कपूर ने अपने बचपन की फोटो शेयर की है, जिसमें श्रीदेवी और खुशी भी नजर आ रहे हैं।

 Janhvi Kapoor Throwback photo with Sridevi and Khushi
Janhvi Kapoor Throwback photo with Sridevi and Khushi  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
  • फोटो में खुशी को गोद में लिए दिखीं श्रीदेवी
  • जान्हवी कपूर की हो गई ये हालत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वे दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जान्हवी अपनी मां के बेहद करीब थीं और अक्सर उनकी याद में वे फोटोज शेयर करती रहती हैं। जान्हवी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बचपन की झलकियां दिखाती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। जिसमें वे अपनी बहन खुशी कपूर और श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। इसमें श्रीदेवी बेंच पर आगे बैठी हैं और गोद में खुशी को लेकर गले लगा रही हैं। वहीं जान्हवी पीछे से फनी एक्सप्रेशन दे रही हैं। 

जान्हवी ने इस फोटो के साथ लिखा, 'थ्रोबैक थर्सडे जब मैं मम्मा का हग (गले मिलना) खुशी के साथ भी नहीं शेयर करना चाहती थी।' इससे पहले जान्हवी ने मदर्स के साथ श्रीदेवी फोटो शेयर की थी। इसमें जान्हवी पिंक आउटफिट पहने श्रीदेवी की गोद में बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी बनाया। गौरतलब है कि जान्हवी की पहली फिल्म धड़क रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। ये फिल्म इसी साल 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। इसके अलावा जान्हवी फिल्म दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन के साथ और रुहीआफ्जाना में राजुकमार राव के साथ नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर