Janhvi Kapoor Photos: फव्वारे के नीचे पानी से खेलती नजर आईं जान्हवी कपूर, फोटोज हुईं वायरल

बॉलीवुड
Updated Sep 27, 2019 | 20:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Janhvi Kapoor New York Vacation: जान्हवी कपूर न्यूयॉर्क में वेकेशन मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने वहां की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे फव्वारे के नीचे खेलती हुई नजर आ रही हैं।

Janhvi KapoorJanhvi Kapoor New York Photos
Janhvi Kapoor New York Photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर बहन खुशी कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क गई हैं
  • उनके न्यूयॉर्क वेकेशन की कुछ फोटोज सामने आई हैं
  • इन फोटोज में जान्हवी पानी के साथ खेलते हुए दिख रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन इससे पहले ही वे मीडिया की फेवरेट स्टार किड बन गई थीं। अक्सर जान्हवी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। जान्हवी इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। यहां वे अपनी छोटी बहन खुशी कपूर से मिलने पहुंची हैं। जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

इन दिनों वे इंस्टाग्राम पर अपने न्यूयॉर्क हॉलीडे की फोटोज पोस्ट कर रही हैं। हाल ही उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आईं हैं। जिनमें वे फव्वारे के नीचे पानी के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वे बेहद खुश दिख रही हैं। जान्हवी यहां एक बेबी पिंक हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स में ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को क्रॉप मैटेलिक जैकेट से लेयर किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

फोटोज में वे अपने एक दोस्त के साथ दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ जान्हवी ने लिखा, 'न्यूयॉर्क, आई लव यू।' सोशल मीडिया पर भी कुछ फोटोज वायरल हुई हैं। जिनमें जान्हवी, खुशी और अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

इससे पहले जान्हवी ने कुछ और फोटोज भी शेयर की थीं, जिनमें वे अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ नजर आ रही थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी जल्द ही गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म पहली महिला भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। जिन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी जान्हवी के पिता और अंगद बेदी उनके भाई का किरदार निभाएंगे। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा जान्हवी रूहीआफ्जा और तख्त में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर