Jhanvi kapoor Video: जिम से निकली जान्हवी कपूर को देख छोटे बच्चे ने कहा-'दीदी', एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड
Updated Dec 12, 2019 | 20:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Jhanvi kapoor इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर जिम लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। जान्हवी की जिम लुक की तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं।

janhvi kapoor का वीडियो
janhvi kapoor का वीडियो 
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है।
  • इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी जिम ट्रेनर के साथ नजर आ रही हैं।
  • जान्हवी जल्द फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आएंगी।

जान्हवी कपूर बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू के बाद आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। एक्टिंग, फैशन के अलावा जान्हवी अपने जिम लुक की तस्वीरों के लिए भी चर्चा विषय बनी रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के जिम लुक को बेहद पसंद किया जाता है। जिम में वो अक्सर सिंपल और बिना मेकअप वाले लुक में नजर आती हैं।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जान्हवी जिम से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जान्हवी के साथ उनकी ट्रेनर नम्रता पुरोहित भी नजर आ रही हैं। जिम से बाहर निकलते ही फोटोग्राफर्स उन्हें गुड मॉर्निंग कहते हैं। इस दौरान वहां मौजूद एक बच्चा उन्हें 'जान्हवी दीदी बाय' कहकर चिल्लाने लगता है। इस पर एक्ट्रेस ने बेहद क्यूट अंदाज में उन्हें बॉय करती है।

वहीं जान्हवी कार में बैठने के बाद कार शीशा नीचे करते हुए उन्हें देखते भी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस क्राप टॉप और ब्लू कलर के शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

वहीं जान्हवी कपूर बॉलीवुड की अब नई फैशन डीवा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस कभी सिंपल तो कभी हॉट लुक से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बता दें कि उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

फिल्मों की बात करें तो जान्हवी आने वाले दिनों में फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल नजर आएंगी। इस फिल्म में वो  पहली भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की भूमिका को निभा रही हैं। ये फिल्म अगले साल 13 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म जान्हवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर