Janhvi wish for Boney Kapoor: बर्थडे पर जान्हवी ने फोटोज शेयर कर किया पापा बोनी कपूर को विश, लिखा इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड
Updated Nov 11, 2019 | 08:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर जान्हवी ने उन्हें खास फोटोज और इमोशनल पोस्ट के साथ विश किया है।

Janhvi Kapoor, Boney Kapoor
Janhvi Kapoor, Boney Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने पिता बोनी कपूर को किया बर्थडे विश
  • जान्हवी ने शेयर की बोनी की कई फोटोज
  • साथ ही पापा के लिए जान्हवी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन और लक्ष्य नजर आएंगे। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी ने पिछले साल ही फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 11 नवंबर को जान्हवी के पिता बोनी का बर्थडे है। इस मौके पर उन्होंने अपने पापा को खास विश किया।

जान्हवी ने बोनी की कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। इन थ्रोबैक फोटोज में बोनी और जान्हवी के अलावा श्रीदेवी, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और अंशुला कपूर भी नजर आ रहे हैं। इसमें बोनी की कुछ यंग ऐज की भी फोटोज हैं। इन तस्वीरों के साथ जान्हवी ने अपने पापा के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा। 

उन्होंने लिखा कि हैप्पी बर्थडे पापा। आप हमेशा मुझसे पूछते हैं कि मुझे एनर्जी कहां से मिलती हैं, मुझे ये आपसे मिलती हैं। आपको जागते हुए देखना और हर दिन आपको वो करते हुए देखना, जिससे आप प्यार करते हैं। आप गिरते हुए लेकिन फिर और भी मजबूती के साथ उठते हुए देखना। आपको टूटते हुए देखते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर आप हमें और बाकी सभी को ताकत देते हैं। आप सबसे अच्छे इंसान हैं। आप मुझे प्रेरित करते हैं, मुझे प्रोत्साहित करते हैं, आप हमेशा सबसे अच्छे पिता रहे हैं लेकिन अब आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। आई लव यू। मैं आपको गौरवान्वित करूंगी। आप दुनिया की सभी खुशियों के हकदार हैं और मैं उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि ये साल आपके लिए बहुत अच्छा रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी ने चंडीगढ़ में दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू की है। इसके अलावा वे फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में दिखेंगी। ये फिल्म पहली महिला भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जिन्होंने कारगिर युद्ध में हिस्सा लिया था। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी। जान्हवी, राजकुमार राव के साथ रूहीआफ्जा में भी काम करने वाली हैं। इसके अलावा वे करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर