मीजान जाफरी-नव्या नंदा के अफेयर पर बोले जावेद जाफरी- बचपन से हैं अच्छे दोस्त, लिंक अप करना आसान

जावेज जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और नव्या नंदा को अक्सर साथ देखा गया है। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही है। अब जावेद जाफरी ने इस पर जवाब दिया है।

Meezan Jaffery, Navya Nanda
Meezan Jaffery, Navya Nanda 
मुख्य बातें
  • जावेद जाफरी के बेटे मीजान और बिग बी की नातिन नव्या को अक्सर साथ देखा गया है।
  • मीजान के पिता जावेद जाफरी ने अब इस रिलेशनशिप की सच्चाई बताई है।
  • जावेद जाफरी ने कहा कि दोनों के कई म्युचुअल फ्रेंड्स हैं।

मुंबई. जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा कई बार साथ स्पॉट किए गए हैं। अब पहली बार बेटे के रिलेशनशिप पर जावेद जाफरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में जावेद जाफरी ने कहा,  ये बच्चे एक साथ बड़े हुए हैं। मेरी बेटी अलाविया और नव्या स्कूल फ्रेंड्स हैं। इस कारण मीजान और नव्या साथ देखे जाते हैं। 

मीजान जाफरी और नव्या नंदा के बहुत सारे म्यूचुअल फ्रैंड्स हैं। ऐसे में उन्हें लिंक करना बहुत आसान है। वे हमेशा साथ होते हैं। लोगों को केवल कंटेंट चाहिए होता है।

सारा अली खान भी अच्छी दोस्त
जावेद जाफरी ने इंटरव्यू में कहा कि सारा अली खान और मीजान एक ही स्कूल में पढ़े हैं। सारा हमारे घर अक्सर आया करती थीं। रात के तीन बजे तक पार्टी किया करते थे। 

मीजान जाफरी के करियर पर जावेद जाफरी ने कहा-वह एक पांच हजार रुपए की फिल्म पर भी उतनी ही मेहनत से काम करें जितना वह पांच करोड़ की फिल्म के लिए करता है। 100 फीसदी करने के बाद भी कई बार नतीजे मन मुताबिक नहीं आते।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो मीजान जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म मनमर्जियां से की थी। अब मीजान फिल्म हंगामा 2 में नजर आने वाले हैं। 

हंगामा 2 में मीजान जाफरी के अलावा परेश रावल, शिल्पा शेट्टी और प्रनीता सुभाष भी हैं। ये फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है। हंगामा का पहला पार्ट साल 2003 में रिलीज हुआ था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर