Jayanthi Death: मशहूर अभिनेत्री जयंती का हुआ निधन, बेटे कृष्णा कुमार ने बताया कई बीमारियों से उबर रही थीं मां

Veteran actress Jayanthi death in sleep: भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जयंती अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। 76 साल की जयंती ने सोमवार 26 जुलाई को आखिरी सांस ली।

Jayanthi Death| Veteran actress Jayanthi dies| Jayanthi death in sleep| Jayanthi son Krishna Kumar confirmed the news| जयंती का निधन| वेटरन एक्ट्रेस जयंती की मौत|
अभिनेत्री जयंती। 
मुख्य बातें
  • मशहूर अभिनेत्री जयंती अब इस दुनिया में नहीं रही हैं।
  • 76 साल की जयंती ने सोमवार 26 जुलाई को आखिरी सांस ली।
  • जयंती ने कई भाषा की फिल्मों में काम किया था

एंटरटेनमेंट जगत से सोमवार को चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वेटरन अभिनेत्री जयंती का निधन हो गया है। दुखद खबर है कि भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जयंती अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। 76 साल की जयंती ने सोमवार 26 जुलाई को आखिरी सांस ली। जयंती ने कई भाषा की फिल्मों में काम किया था, हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान कन्नड़ फिल्में करने के लिए मिली। जयंती कन्नड़ सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं।

वेटरन अभिनेत्री जयंती के निधन की जानकारी उनके बेटे कृष्णा कुमार ने दी है। बेंगलुरु टाइम्स की खबर के अनुसार कृष्णा कुमार ने बताया कि वह बीमारियों से उबर रही थी, लेकिन आखिरकार उन्होंने नींद के दौरान आखिरी सांस ली। वहीं दिवगंत अभिनेत्री ने पिछले साल बेंगलुरु टाइम्स से बात करते हुए बताया था कि वह लॉकडाउन के दौरान हम्पी में फंसी हुई थीं।

तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री जयंती ने अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी हासिल किए थे। एक्ट्रेस ने सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। इतना ही नहीं उनको कई नामी अवॉर्ड भी मिल चुके थे।

जंयती ने हमेशा अपने अभिनय से स्क्रीन पर जलवा बिखेरा है। उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक का माहौल है। बहुत से सितारों ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर