Mumbai Saga: मुंबई सागा में ऐसा होगा जॉन अब्राहम का लुक, फर्स्‍ट लुक में नजर आए दमदार तेवर

Mumbai Saga First look: बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम की आने वाली फ‍िल्‍म मुंबई सागा का फर्स्‍ट लुक जारी हो गया है। इस लुक में जॉन अब्राहम किसी डॉन की तरह नजर आ रहे हैं।

John Abraham in Mumbai Saga.jpg
John Abraham in Mumbai Saga.jpg 

Mumbai Saga First look: बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम की आने वाली फ‍िल्‍म मुंबई सागा का फर्स्‍ट लुक जारी हो गया है। इस लुक में जॉन अब्राहम किसी डॉन की तरह नजर आ रहे हैं। फ‍िल्‍म के डायरेक्‍टर संजय गुप्ता ने ट्वीट कर फर्स्‍ट लुक शेयर किया है जिसमें जॉन अब्राहम कुर्सी पर बैठे हैं और उन्‍होंने कुर्ता पाजामा पहना है। गले में सोने की चेन और माथे पर लंबा टीका नजर आ रहा है। यह लुक काफी दमदार है और जॉन अब्राहम इसमें परफेक्‍ट लग रहे हैं। 

जॉन अब्राहम के अलावा इस फ‍िल्‍म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में होंगे। वहीं सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ भी इस फ‍िल्‍म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इनके अलावा अमोल गुप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। 

डायरेक्टर संजय गुप्ता को खासतौर पर फिल्म 'कांटे', 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'काबिल' के लिए जाना जाता है। हालांकि उनकी आने वाली फिल्म 'मुंबई सागा' सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। संजय ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था, '25 साल और 17 फिल्मों के बाद अब मैं अपनी ऑडियंस को कुछ बड़ा और अच्छा देने जा रहा हूं।

काजल अग्रवाल हैं लीड एक्‍ट्रेस
मुंबई सागा में काजल अग्रवाल की एंट्री हुई है। जो फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। इस फिल्म में काजल अग्रवाल, जॉन अब्राहम के अपोजिट दिखाई देंगी। फिल्म में वह जॉन अब्राहम की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाएंगी जो बाद में उनकी पत्नी बनेगी। काजल इस फिल्म के जरिये करीबन तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वो फिल्म दो लफ्जो में नजर आईं थी, जिसमें उनके अपोजिट रणदीप हुड्डा नजर आए थे।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर