तो क्या रानी मुखर्जी-काजोल में खत्म हो गई है सालों पुरानी कड़वाहट? खुलेआम करती थीं इग्नोर

बॉलीवुड
Updated Oct 07, 2019 | 22:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रानी मुखर्जी और काजोल के बीच रिश्तों को लेकर कड़वाहट सामने आती रही है। बताया जाता है कि रानी ने बहन होने के बाद भी काजोल अपनी शादी में इनवाइट नहीं किया था...

rani mukherjee and kajol Sibling Secrets are they Good friends After Bitter relationship
काजोल और रानी मुखर्जी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रानी मुखर्जी और काजोल के बीच हमेशा से ही अनबन की खबरें आती रही हैं।
  • 2012 में रानी और काजोल की कड़वाहट पब्लिक तब हो गई जब दोनों एक इवेंट में पहुंची थीं।
  • एक अवॉर्ड शो में काजोल और रानी मुखर्जी एक-दूसरे को इग्नोर करती नजर आई थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और काजोल एकबार फिर अपनी बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। रिश्ते में बहन लगने वालीं दोनों ही एक्ट्रेस के बीच की कड़वाहट अक्सर सामने आती रही हैं। लेकिन हाल ही में नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान काजोल और रानी मुखर्जी को साथ-साथ देखा गया। दोनों ना सिर्फ एक ही फ्रेम में नजर आईं बल्कि इनकी बॉन्डिंग बेहद खास दिखी। हमेशा एक-दूजे से दूरी बनाकर चलने वालीं रानी मुखर्जी और काजलो दुर्गा पंडाल में साथ-साथ पूजा अर्चना करती दिखीं। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में फोटोज वायरल होते देख फैन्स का कहना है कि अंजली और टीना फिर से एक हो गए हैं। जी हां, दोनों की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स खुशी के खूब कमेंट्स कर रहे हैं।   
रानी मुखर्जी और काजोल के बीच हमेशा से ही अनबन की खबरें आती रही हैं। साल 2012 में रानी और काजोल की कड़वाहट पब्लिक तब हो गई जब दोनों एक इवेंट में पहुंची थीं। एक अवॉर्ड शो में काजोल और रानी मुखर्जी एक-दूसरे को इग्नोर करती नजर आई थीं। दरअसल काजोल के पति अजय देवगन को फिल्म सन ऑफ सरदार और रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा(तब बॉयफ्रेंड) की फिल्म जब तक है जान एक साथ रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश की वजह से बहनें आपस में नजरअंदाज करती दिखी थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voompla) on

बाद में साल 2017 में हुए एक इवेंट में भी काजोल और रानी की अनबन दिखी थी। रानी, काजोल और अजय देवगन इवेंट में एक ही लाइन में बैठे थे। तब जाते वक्त अजय और काजोल सबसे मुलाकात करते हुए गए थे लेकिन दोनों रानी मुखर्जी से बिना मिले चले गए थे। तब भी दोनों के बीच की कड़वाहट को लेकर खूब खबरें सामने आई थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voompla) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voompla) on

यही नहीं कॉफी विद करण सीजन 3 के एक एपिसोड में जब रानी मुखर्जी से करण ने सवाल किया कि अगर वो जर्नलिस्ट होतीं तो काजोल से क्या सवाल करतीं? तब रानी ने कहा था मैं काजोल से पूछती तुम मुझे पसंद क्यों नहीं करती हो जितना मैं तुम्हें करती हूं?

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर