Kajol Miscarriage: काजोल ने किया खुलासा, बेटी न्यासा के जन्म से पहले हुए थे दो मिसकैरिज

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने खुलासा किया कि बेटी न्यासा के जन्म से पहले उनके दो मिसकैरिज हुए थे। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म कभी खुशी कभी गम की शूटिंग के दौरान वो प्रेग्नेंट थीं।

Kajol and Ajay Devgn with their Kids
Kajol and Ajay Devgn with their Kids 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस काजोल ने बताया कि बेटी न्यासा के जन्म से पहले उनके दो मिसकैरिज हुए थे
  • काजोल ने बताया कि कभी खुशी कभी गम की शूटिंग के दौरान वो प्रेग्नेंट थीं
  • मालूम हो कि काजोल- अजय की बेटी न्यासा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं इसके साथ ही उनकी जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में भी शामिल है। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी न्यासा और बेटा युग। अजय और काजोल दोनों ही अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि काजोल का दो बार मिसकैरिज हो चुका है। 

काजोल ने हाल ही में एक इंटव्यू में इस बात का खुलासा कि उनकी बेटी न्यासा के जन्म से पहले दो बार उनका मिसकैरिज हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने फैमिली प्लानिंग की और फिल्म कभी खुशी कभी गम के दौरान वो प्रेग्नेंट थीं। एक्ट्रेस ने बताया, 'कभी खुशी कभी गम के दौरान मैं प्रेग्नेंट थी लेकिन मेरा मिसकैरिज हो गया। उस दिन मैं अस्पताल में थी, फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मैं उस समय खुश नहीं थी। इसके बाद एक बार फिर मेरा मिसकैरिज हुआ, यह मुश्किल था। लेकिन बाद में सब सही हुआ और न्यासा व युग ने हमारा परिवार पूरा किया।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

 

शादी के जिक्र के बाद काजोल के पिता ने 4 दिन नहीं की थी उनसे बात

काजोल ने इस इंटरव्यू में बताया कि करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। अजय के परिवार ने तो उन्हें शादी के लिए मंजूरी दे दी लेकिन काजोल के पिता ने चार दिन तक उनसे बात नहीं की क्योंकि वो चाहते थे कि काजोल अपने करियर पर ध्यान दें। हालांकि काजोल अपने फैसले पर अड़ी रहीं जिसके बाद उनके पेरेंट्स को उनकी बात माननी पड़ी। काजोल ने बताया कि उन दोनों ने कभी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था, वो बस जानते थे कि वो साथ रहने के लिए बने हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Humans of Bombay (@officialhumansofbombay) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

 

मीडिया को बताया था गलत पता

काजोल ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने और अजय ने घर पर शादी की थी और मीडिया को गलता पता दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, 'हम चाहते थे कि ये हमारा दिन हो। हमने पंजाबी और मराठी रीति- रिवाज से शादी की। मुझे याद है कि हमारे फेरों के समय अजय चाहते थे कि पंडित जल्दी करे और उन्होंने पंडित को रिश्वत देने की भी कोशिश की थी।'

बता दें कि काजोल और अजय ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। इसके बाद 20 अप्रैल 2003 को उन्होंने अपनी बेटी न्यासा को जन्म दिया। इसके करीब सात साल बाद 13 सितंबर 2010 को काजोल ने अपने बेटे युग को जन्म दिया।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर